विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज से जानिए राधा रानी के 28 नाम, राधा अष्‍टमी से इतने द‍िन पहले करें जप, हर मनोकामना जो जाएगी पूरी

राधा रानी के 28 नामों का भजन कैसे करें? प्रेमानंद महाराज कहते हैं क‍ितनी बड़ी से बड़ी इच्‍छा हो बस राध रानी के ये 28 नाम जपने से पूरी हो जाएगी. कैसे और कब करना चाह‍िए जाप, यहां महाराज जी से जान‍िए.

प्रेमानंद महाराज से जानिए राधा रानी के 28 नाम, राधा अष्‍टमी से इतने द‍िन पहले करें जप,  हर मनोकामना जो जाएगी पूरी
राधा रानी के 28 नामों का भजन कैसे करें?
Photo Credit: NDTV

राधा रानी के भक्त उनकी भक्ति में घंटों नाम जाप और पूजा करते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान का नाम लेने से मन को शांति मिलती है और भक्त के अंदर सकारात्मक भाव बढ़ते हैं. कई लोग अपनी किसी खास इच्छा के लिए भी पूजा-पाठ और जाप करते हैं. इसी बीच प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इसमें उन्होंने राधा रानी के 28 नाम बताए हैं और इन नामों के जाप से जुड़ी मान्यता के बारे में बताया है. अगर आप भी राधा रानी के भक्त हैं तो ये नाम आपके लिए खास हो सकते हैं.

राधा रानी के नामों का जाप क्यों है खास

मनोकामना पूरी करने के लिए भक्त अलग-अलग तरह से भगवान की भक्ति करते हैं. कोई दिन-रात नाम जाप करता है, कोई व्रत रखता है तो कोई पूजा-पाठ में अपना समय लगाता है. कुछ भक्त किसी खास इच्छा के लिए संकल्प भी लेते हैं. ऐसे में राधा रानी के नामों का जाप भी भक्ति का एक तरीका माना जाता है.

प्रेमानंद महाराज ने बताए राधा रानी के 28 नाम

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रेमानंद महाराज राधा रानी के 28 नाम बताते नजर आ रहे हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल गिरधर महाराज ने भी शेयर किया है. इसमें इन नामों का जाप करने का तरीका बताया गया है. उनके अनुसार इन नामों का जाप करने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता है.

राधा रानी के 28 नामों का जाप कितनी बार करना चाहिए?

श्री राधा रानी के 28 दिव्य नामों का पाठ खासतौर पर 21 बार करना बेहद फलदायी माना गया है. वैसे कई भक्त अपनी श्रद्धा और समयानुसार इसे 108 बार या प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार भी जप सकते हैं, प्रेमानंद महाराज कहते हैं क‍ि जो माता राधा रानी के नाम का जप करता है, तो उसकी क‍ितनी बड़ी भी मुराद हो वह पूरी हो जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

राधा के 28 नामों का जाप कैसे करें  | Shree Radha 28 Naam In Hindi 

श्री राधा माता के 28 दिव्य नामों का जाप करने के लिए सुबह या शाम को नहाने के बाद साफ कपड़े पहननें के बाद शांत मन से एकाग्र होकर करना चाह‍िए. 

राधा जी का सबसे प्रिय मंत्र कौन सा है?

राधा रानी का सबसे मूल और प्रिय मंत्र "ॐ ह्रीं श्रीं राधिकायै नमः" (या "ॐ ह्रीं श्रीराधायै स्वाहा") माना गया है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिव्य मंत्र का सबसे पहले गोलोक में रासमंडल के दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने जाप क‍िया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

एक-एक नाम में छिपी है खास आस्था

  1. राधा
  2. रासेश्वरी
  3. रस्या
  4. कृष्ण मंत्राधिदेवता
  5. सर्वाधा
  6. सर्ववन्द्या
  7. वृन्दावन विहारिणी
  8. वृन्दा राधा
  9. रमा
  10. अशेष गोपी मंडल पूजिता
  11. सत्या
  12. श्यामा
  13. सत्यभामा
  14. श्री कृष्ण वल्लभा
  15. वृषभानु सुता
  16. गोपी
  17. मूल प्रकृति
  18. ईश्वरी
  19. गान्धर्वी
  20. राधिका
  21. रस्या
  22. रुक्मिणी
  23. परमेश्वरी
  24. परात्परत्वरा
  25. पूर्णा
  26. पूर्णचन्द्रविमानना
  27. भुक्ति-मुक्तिप्रदा
  28. भवव्याधि-विनाशिनी

जाप करते समय रखें श्रद्धा का ध्यान

प्रेमानंद महाराज के वीडियो में इन नामों के सही तरीके से जाप की बात कही गई है. धार्मिक मान्यता के अनुसार सच्चे मन और श्रद्धा से नाम लेने से भक्त को मन की शांति मिल सकती है. हालांकि मनोकामना पूरी होना आस्था और विश्वास से जुड़ी बात है, इसलिए इसे किसी तय नतीजे की तरह नहीं देखना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith, Radha Ashtami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com