विज्ञापन

15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजा, बनेगा त्रिग्रही राजयोग, सिंह समेत इन 4 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

15 जून को मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा की त्रिग्रही युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है. 17 जून तक रहने वाले इस महासंयोग से मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों के भाग्य के द्वार खुलेंगे और आकस्मिक धन लाभ होगा. यह योग बुद्धि, संचार, व्यापार, शिक्षा और प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है.

15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजा, बनेगा त्रिग्रही राजयोग, सिंह समेत इन 4 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम
त्रिग्रही योग का प्रभाव
Photo Credit: NDTV

15 जून 2026 को ज्योतिष शास्त्र की एक बेहद महत्वपूर्ण और दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है. ग्रहों के राजा यानी सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति मिथुन राशि में होने जा रही है, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. यह त्रिग्रही युति 17 जून की सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक बनी रहेगी. ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य-बुध युति से जहां बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, वहीं चंद्रमा की मौजूदगी इस समय को और भी प्रभावशाली बनाएगी. मात्र 48 घंटे से कुछ अधिक समय की यह युति कुछ विशेष राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाली साबित होगी. आइए जानते हैं कि ये राजयोग किन राशियों के लिए शुभ रहेगा. इसकी जानकारी पंडित कौशल पांडेय ने NDTV से बातचीत के दौरान दी है. 

1. मिथुन राशि 

पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि चूंकि यह युति इसी राशि में हो रही है, इसलिए सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर ही देखने को मिलेगा. कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति की सराहना होगी. अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. निवेश के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा. समाज और कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. वाणी में सौम्यता के कारण लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे.

2. सिंह राशि 

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो इस युति का मुख्य हिस्सा हैं. यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारी या प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है. आपका अटका हुआ आत्मविश्वास वापस लौटेगा, जिससे आप बड़े फैसले आसानी से ले पाएंगे. परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे.

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2026: ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा... आज मासिक शिवरात्रि पर करें भोलेनाथ की आरती, दूर होंगे जीवन के कष्ट

3. कन्या राशि 

बुध देव की स्वराशि कन्या के लिए भी यह त्रिग्रही युति बेहद शुभ फलदायी रहने वाली है. यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं या नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह 48 घंटे आपके लिए बेहतरीन होंगे. आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स इस समय सातवें आसमान पर होंगी. मार्केटिंग, राइटिंग और डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. लंबे समय से चली आ रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलने के संकेत हैं. 

4. तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए यह युति भाग्य भाव को जागृत करने वाली साबित होगी. जो काम पिछले कई दिनों से भाग्य के भरोसे रुके हुए थे, वे अचानक गति पकड़ेंगे. बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में की गई छोटी दूरी की यात्राएं भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ दे सकती हैं. मन शांत रहेगा. आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: Rahu-Ketu:जब कुंडली में राहु-केतु बनने लगे कष्टों का बड़ा कारण तो बचने के लिए करें ये महाउपाय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Astrology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com