आज भाद्रपद मास की कृष्ण अष्टमी पर देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और निशीथ काल में लड्डू गोपाल की पूजा कर माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं में 12 राशियों में से 4 राशियों को भगवान श्रीकृष्ण से विशेष रूप से जुड़ा माना गया है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इन राशियों पर कान्हा की कृपा बनी रहे तो जीवन में तरक्की और सुख-समृद्धि के अवसर मिल सकते हैं.
वृषभ राशि वालों को सुख-सुविधाओं के साथ तरक्की
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि वृषभ राशि के जातक धैर्यवान होते हैं और किसी भी काम को सोच-समझकर करना पसंद करते हैं. श्रीकृष्ण की कृपा से इस राशि के लोगों को आर्थिक स्थिरता और सुख-सुविधाओं का लाभ मिलने की मान्यता है. मेहनत और सही फैसलों से ये अच्छी संपत्ति बना सकते हैं. जन्माष्टमी पर माखन-मिश्री का भोग लगाकर कान्हा का ध्यान करें.
कर्क राशि वालों को मुश्किल समय में मिलता है सहारा
कर्क राशि के लोग भावुक और परिवार के प्रति संवेदनशील माने जाते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि श्रीकृष्ण की कृपा से इन्हें मुश्किल परिस्थितियों में सही रास्ता खोजने की शक्ति मिल सकती है. धैर्य के साथ कर्म करते रहने से आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर भी बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: आखिर 10 दिन ही क्यों घर में विराजते हैं गणपति बप्पा? जानिए महाभारत से जुड़ी ये कहानी
सिंह राशि वाले मेहनत से हासिल करते हैं मुकाम
सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत मानी जाती है. आचार्य ने बताया कि कान्हा की कृपा इनके आत्मविश्वास को और मजबूत कर सकती है. नौकरी या कारोबार में सही रणनीति और लगातार मेहनत से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहती है. सफलता के साथ अहंकार से बचना इनके लिए जरूरी है.
तुला राशि वालों को धन के साथ मिलेगा सम्मान
आचार्य ने बताया कि तुला राशि के जातक संतुलन बनाकर चलने और सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, श्रीकृष्ण की कृपा से इन्हें आर्थिक उन्नति के साथ समाज में सम्मान भी मिल सकता है. मेहनत और सही फैसले इनके लिए सफलता का रास्ता खोल सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं