Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के हर दिन देवी के एक विशेष रूप की आराधना की जाती है और उनके स्वरूप के अनुसार भोग और रंग का भी महत्व बताया गया है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्तूबर हो रही है. इस नवरात्रि पर लोग मां के नाम का व्रत रखते हैं. चलिए आपको बताते हैं नवरात्रि के 9 दिनों में मां दूर्गा के किस दिन किस स्वरूप की पूजा की जाती है.
शारदीय नवरात्रि कब हैं?
हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. इस साल प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी. इसका समापन 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और नवरात्रि का पहला व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा.
किस दिन किस देवी की पूजा की जाती है?
पहले दिन - मां शैलपुत्री
दुसरे दिन- मां ब्रह्मचारिणी
तीसरे दिन- मां चंद्रघटा
चौथे दिन- मां कूष्माणा
पांचवे दिन- मां स्कंद माता
छठे दिन -मां कात्यायनी
सातवें दिन- मां कालरात्रि
आठवें दिन- मां महागौरी
नौंवे दिन - मां सिद्धिरात्रि
- नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. मां शैलपुत्री की पूजा करने से भक्तों को शक्ति और स्थिरता का आशीर्वाद मिलना है.
- नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा जाती है. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को धैर्य और आत्मबल का आशीर्वाद मिलता है.
- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से साहस और शक्ति का आशीर्वाद मिलता है. इसके अलावा जीवन के दुख और परेशानियां दूर होती हैं.
- नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है. मां कूष्मांडा की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
- नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. स्कंदमाता की पूजा करने से बुद्धि, संतान सुख और शांति का आशीर्वाद मिलता है.
- नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. मां कात्यायनी की पूजा से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है.
- नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. मां कालरात्रि की पूजा करने से भय से मुक्ति और साहस का आशीर्वाद मिलता है.
- नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. कई लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन भी करते हैं. महागौरी की कृपा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है.
- नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन नवमी पूजन यानी कन्या पूजन भी किया जाता है. मां सिद्धिदात्री की उपासना से सभी कार्य सिद्ध होते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं