विज्ञापन

चावल के मांड को बालों में कैसे लगाएं? चावल के मांड के क्या फायदे हैं, जान‍िए यहां

चावल का पानी बालों में कैसे लगाएं? चावल का मांड बालों पर लगाना शुरू कर दीज‍िए. फ‍िर देख‍िए बालों को एक नहीं म‍िलेंगे कई फायदे.

चावल के मांड को बालों में कैसे लगाएं? चावल के मांड के क्या फायदे हैं, जान‍िए यहां
बालों के लिए राइस वॉटर का उपयोग कैसे करें.
ndtv

चावल पकाने के बाद बचने वाले पानी यानी मांड को अकसर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि दादी-नानी के समय से इसे कई घरेलू कामों और सौंदर्य देखभाल में इस्तेमाल किया जाता था. आज राइस वॉटर स्किन केयर प्रोडक्ट्स का भी अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका उपयोग सिर्फ चेहरे तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि बालों और पौधों की देखभाल में भी खूब क‍िया जाता है. दरअसल, चावल का पानी बहुत ही पौष्‍ट‍िक होता है और जापान और कोर‍िया में तो खासतौर पर चावल के पानी का इस्‍तेमाल ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट्स में क‍िया जाता है. चल‍िए आपको बताते हैं क‍ि आप चावल के पानी का इस्‍तेमाल कैसे कर सकते हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

स्किन और हेयर केयर में इस्तेमाल

चावल के मांड में मौजूद प्राकृतिक स्टार्च स्‍कि‍न को नमी देने और बालों को मुलायम बनाता है. अगर आप घर पर ग्लोइंग स्किन के लिए क्रीम बनाना चाहते हैं, तो एक चम्मच एलोवेरा जेल, तीन से चार चम्मच चावल का मांड और एक विटामिन E कैप्सूल का ऑयल मिलाकर एक पेस्‍ट तैयार कर लें.  इसे सुबह या रात चेहरा साफ करने के बाद हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं.

बालों को म‍िलेगा नेचुरल कंडीशनर

अगर बाल रूखे, बेजान या उलझे हुए रहते हैं, तो चावल का मांड एक आसान नेचुरल कंडीशनर की तरह आप इस्तेमाल कर सकते हैं. बालों में शैंपू करने के बाद मांड को जड़ों से लेकर पूरी लंबाई तक अच्‍छे से और 10–15 मिनट के लिए फ‍िर उसे छोड़ दों. इसके बाद साफ पानी से बाल धो लें. रोजाना इस्तेमाल करने से बाल ज्यादा मुलायम, स्मूद और चमकदार होंगे. 

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है चावल का मांड?

आयुर्वेद में चावल के मांड को हल्का और तुरंत एजर्नी देने वाला भोजन माना गया है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत एनर्जी देने में कारगर है. यह पाचन के लिए बहुत अच्‍छा माना गया है. पेट खराब होने, कमजोरी या डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति में भी कई घरों में मांड लेने से काफी मदद म‍िलती है. 

पौधों के लिए संजीवनी 

चावल का मांड सिर्फ स्किन और सेहत के ल‍िए ही नहीं, बल्कि पौधों के लिए भी एक बेहतरीन ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर है. इसमें पोटैशियम, फॉस्फोरस, नाइट्रोजन, कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो पौधों को बढ़ाने में बहुत ही सहायक है. 
आप जब पौधों के ल‍िए मांड का इस्‍तेमाल करते हैं, तो पहले मांड को ठंडा कर लें. इसके बाद इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे पतला करें और हफ्ते में 1–2 बार पौधों की जड़ों में डाल दें. ध्यान रहें क‍ि गाढ़ा मांड सीधे मिट्टी में न डालें, क्योंकि इससे ऊपर परत जम सकती है और जड़ों तक हवा पहुंचने में दिक्कत हो सकती है.

                                                                                                                                                                            प्रस्‍तुत‍ि : दीपांशी 

यह भी पढ़ें: DIY Duck Planter: पुराने कपड़ों से बनाएं खूबसूरत बत्तख वाला गमला, कम खर्च में मिलेगा गार्डन को खूबसूरत लुक

यह भी पढ़ें: नरभक्षी पौधा घर में लगाइए, मच्‍छर-मक्‍खी को खा जाएगा तुरंत, फ‍िर न होगा डेंगू-मलेर‍िया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com