शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होगी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ इसका समापन होगा. नवरात्रि में पूजा-पाठ और व्रत के साथ हवन का भी विशेष महत्व माना जाता है. कई लोग नवमी के दिन हवन कर नवरात्रि की साधना पूरी करते हैं. अगर आप घर पर हवन करना चाहते हैं तो आचार्य मदन मोहन के अनुसार कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर इसे सरल तरीके से किया जा सकता है. नवरात्रि की नवमी तिथि पर सुबह का समय हवन के लिए बेहतर माना जाता है। पूजा के बाद हवन करने की परंपरा भी कई घरों में है। हवन शुरू करने से पहले पूजा की सभी सामग्री एक जगह तैयार कर लेना चाहिए, ताकि बीच में उठना न पड़े।
हवन के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए?
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि हवन के लिए हवन कुंड, आम की लकड़ी या उपले, हवन सामग्री, जौ, तिल, चावल और देसी घी रख सकते हैं. इसके अलावा कपूर, रुई, दीपक, धूप-अगरबत्ती, जल से भरा कलश, रोली, अक्षत, फूल, नारियल, पान, सुपारी, लौंग और इलायची की जरूरत पड़ सकती है. पूर्णाहुति के लिए एक सूखा नारियल अलग रखनाा चाहिए.
संकल्प लेकर शुरू करें हवन
उन्होंने बताया कि हवन से पहले संकल्प लेने की परंपरा है. इसके लिए दाहिने हाथ में जल, फूल और अक्षत लेकर अपना नाम, गोत्र और मनोकामना बोलें. इसके बाद जल छोड़कर हवन की प्रक्रियाा शुरू करें. सबसे पहले अग्नि प्रज्वलित करें और घी की आहुति दें.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
इन मंत्रों के साथ दे सकते हैं आहुति
आचार्य के अनुसार, हवन में नवग्रह मंत्र और गायत्री मंत्र का जाप करते हुए आहुति दी जा सकती है. नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है, इसलिए नवदुर्गा के नाम से भी आहुति देने की मान्यता है. इसके साथ दुर्गा स्तुति, महामृत्युंजय मंत्र और नारायणी मंत्र का पााठ किया जा सकता है.
1. नवग्रह मंत्र
ॐ ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्रः शनि राहु केतवः सर्वे ग्रहा शान्तिकरा भवन्तु॥
2, गायत्री मंत्र
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात्॥
ऐसे दें पूर्णाहुति
आचार्य ने बताया कि हवन के अंतिम चरण में पूर्णाहुति दी जााती है. इसके लिए नारियल में घी और हवन सामग्री रखकर अग्नि में अर्पित किया जाता है. इसके बाद माता की आरती करें और पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा प्रार्थना करें. धार्मिक मान्यता में नवमी के हवन को नवरात्रि साधना की पूर्णता से जोड़कर देखाा जाता है.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 30 September 2026: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं