विज्ञापन

काटने-छीलने के बाद कूड़े में न फेंकें फल और सब्जियों के छिलके, इन 3 तरीकों से घर पर तैयार कर दें ऑर्गेनिक खाद

आप कचरे में फेंकें जाने वाले फल और सब्जियों के छिलकों से पौधों के लिए ऑर्गेनिक खाद तैयार कर सकते हैं. इससे पौधों की ग्रोथ अच्छी होगी और हरे-भरे रहेंगे.

काटने-छीलने के बाद कूड़े में न फेंकें फल और सब्जियों के छिलके, इन 3 तरीकों से घर पर तैयार कर दें ऑर्गेनिक खाद
घर पर ऑर्गेनिक खाद कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Home Gardening Hacks DIY Fertilizer: अधिकतर लोग काटने-छीलने के बाद फल और सब्जियों के छिलकों को कचरे में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इनसे पौधों और गार्डन के लिए ऑर्गेनिक खाद तैयार की जा सकती है. इनमें मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मदद करते हैं और पौधों की ग्रोथ को बेहतर बनाते हैं. अगर आप भी घर के वेस्ट को सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो फल और सब्जियों के छिलकोंं से घर पर ही आसानी से ऑर्गेनिक खाद तैयार कर सकते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं ऐसे 3 आसान तरीके, जिनसे किचन वेस्ट को पौधों के लिए पोषण में बदला जा सकता है.

1. गोबर की मदद से बनाएं खाद

इसके लिए आप कुछ दिनों तक फल-सब्जियों के छिलकों को इकट्ठा करें. जब अच्छी क्वांटिटी तैयार हो जाए तो इन्हें धूप में सुखाने के लिए डाल दें. अब एक बाल्टी में गोबर और पानी का घोल बनाएं और उसनें सूखे हुए छिलकों को मिक्स कर दें. इस पूरे मिश्रण को 5 दिनोंं तक छोड़ दें और आपकी खाद तैयार हो जाएगी. इस खाद को आप पौधों में डालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. माना जाता है इस खाद से पौधों की ग्रोथ काफी अच्छी होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. गमले में ऐसे करें इस्तेमाल

इसके लिए आप पहले आप एक गमले में 2-3 इंच मोटी मिट्टी की एक लेयर तैयार करें. इसके बााद फल-सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में कर एक लेयर बिछा दें. इसके बाद इस पर सूखे पत्तों की लेयर बनाएं और फिर मिट्टी डाल दें. अब गमले में पानी छिड़कें और धूप में रख दें. 30 से 40 दिनों में खाद बनकर तैयार हो जाएगी. फिर इसे आप पौधों में डाल सकते हैं.

3. पानी से करें तैयार

आप पानी वाली खाद भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए एक बोतल में सब्जी-फलों की छिलके डालकर पाानी भर दें. फिर 3 से 4 दिन तक इसे छोड़ दें. इसके बाद पानी को छान लें और लिक्विड खाद बनकर तैयार हो जाएगी. इसे आप पौधों की मिट्टी में डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: DIY Duck Planter: पुराने कपड़ों से बनाएं खूबसूरत बत्तख वाला गमला, कम खर्च में मिलेगा गार्डन को खूबसूरत लुक

यह भी पढ़ें: नरभक्षी पौधा घर में लगाइए, मच्‍छर-मक्‍खी को खा जाएगा तुरंत, फ‍िर न होगा डेंगू-मलेर‍िया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Fertilizer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com