Famous kali mandir : नवरात्रि के सातवें दिन देवी काली की पूजा अर्चना की जाती है. देवी दुर्गा के इस स्वरूप को महिला सशक्तिकरण और मातृ प्रेम का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इनकी पूजा करने से साधक के जीवन से जुड़े सभी शत्रु, रोक और शोक का नाश होता है और उसे कभी कोई भय नहीं सताता. आपको बता दें कि देवी काली के देश में ऐसे कई रहस्यमयी मंदिर हैं, जिनसे जुड़ी कहानियां बहुत रोचक हैं. उनमें से 5 मंदिरों के बारे में हम यहां बताने जा रहे हैं जहां इस नवरात्रि में आप यात्रा कर सकते हैं, तो चलिए बिना देर किए जानते हैं...
देवी काली के रहस्य मंदिर
1- आप आगरा के कालीबाड़ी मंदिर (kali badi madir) जा सकते हैं. यह मंदिर लगभग 200 साल पुराना है. इस मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि यहां पर स्थित चमत्कारिक घट का पानी कभी खत्म नहीं होता है और न ही इसमें कीड़े पनपते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2- दूसरा काली मंदिर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है. इसका नाम जॉय मां शामसुंदरी काली मंदिर है. इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां पर मां काली टहलती हैं. ऐसा कहा जाता है कि मंदिर के अंदर से चलने और पायल की आवाज आती है. वहीं, सुबह जब मंदिर का पट खोला जाता है, तो देवी मां के पैरों के निशान होते हैं, जिसे रोज साफ किया जाता है.
3- तीसरा काली मंदिर भी पश्चिम बंगाल में ही स्थित है. आपको बता दें कि 51 शक्तिपीठों में से एक कालीघाट का काली मंदिर भी है. इस मंदिर में काली देवी की जीभ जिह्वा सोने की बनी हुई है.
4- चौथा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्य पर्वत पर काली खोह मंदिर है. यह तंत्र साधना के लिए प्रचलित है. वहीं, इस मंदिर में आने वाले भक्तों का कहना है कि यहां चढ़ाए जाने वाला प्रसाद कहां जाता है, इस बात का पता आज तक नहीं चल पाया.
5- पांचवां है माता बसैया का मंदिर, जो उत्तर प्रदेश के मुरैना में स्थित है. ये मंदिर करीब 200 साल पुराना है. इसको लेकर मान्यता है कि नवरात्रि में माता को झंडा चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं