Navratri 2024 : हम सभी के लिए नवरात्रि का बेहद महत्व है. इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-आराधना की जाती है. बहुत से भक्त नवरात्रि का व्रत भी रखते हैं. इस बार शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri ) अक्टूबर के महीने में पड़ रही है. इस दौरान घट या कलश स्थापना की जाती है और अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-आराधना की जाती है. पूजा के दौरान खास पूजा सामग्री की जरूरत होती है. अगर आप भी नवरात्रि में उपवास करने जा रहे हैं तो यहां जानिए कौन-कौन सा सामान चाहिए होगा.
Jitiya Vrat Wishes: सभी को भेजिए जितिया व्रत की बधाई, कहिए जुग जुग जियसु ललनवा..
शारदीय नवरात्रि कब है | Shardiya Navratri Date
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रही है. इसी दिन नवरात्रि के पहले दिन का व्रत रखा जाएगा. माता रानी का घर में स्वागत किया जाएगा. भक्त अगले नौ दिनों तक उन्हें घर में विराजमान करेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कलश स्थापना की सामग्री
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है. नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर कलश की स्थापना की जाती है. इसके बाद शैलपुत्री माता की आराधना की जाती है. कलश स्थापना के लिए पंचपल्लव या आम की पत्तियों का पल्लव, मिट्टी के बर्तन, जौ, जल, साफ कपड़ा, नारियल, कलावा, रोली, सुपारी, गंगाजल, सिक्का, दूर्वा, गेहूं और अक्षत(चावल), हल्दी, पान के पत्ते और कपूर की जरूरत की जरूरत होती है.
शारदीय नवरात्रि में पूजा सामग्री की लिस्ट
धूप, फूल-फल, पान, लौंग, इलायची, दुर्वा, कपूर, अक्षत, सुपारी, नारियल, कलावा, लाल चुनरी, लाल वस्त्र, लाल चंदन, मां दुर्गा की तस्वीर, घी का दीपक और श्रृंगार का सामान नवरात्रि की पूजा सामग्री में सम्मिलित किया जाता है.
नवरात्रि की शुरुआत में इन बातों का रखें ध्यान
- नवरात्रि की शुरुआत में घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें.
- घर के बाहर मां दुर्गा के स्वागत के लिए रंगोली बनाएं.
- देवी पूजा में सुहाग का सामान रखना न भूलें. जैसे- लाल चुनरी, लाल फूल, कुमकुम, सिंदूर, लाल चूड़ियां, बिंदी, गहने. नवरात्रि के अंतिम दिन किसी जरूरतमंद महिला को ये दान करें.
- दुर्गा मां की पूजा करते समय देवी मंत्र दुं दुर्गायै नमः का जप करें.
- नवरात्रि में देवी मां के साथ छोटी कन्याओं की भी पूजा करें. जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा के लिए धन या अन्य सामान जरूर दें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं