Jitiya Vrat 2024: पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जितिया व्रत रखा जाता है. इसे जीवित्पुत्रिका व्रत (Jivitputrika Vrat) और जिउतिया व्रत के नाम से भी जानते हैं. मान्यतानुसार जितिया व्रत पर संतान की सलामती, लंबी उम्र और खुशहाली के लिए माएं निर्जला उपवास रखती हैं और 3 दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना करती हैं. इस साल 24 सितंबर के दिन नहाय-खाय से जितिया व्रत की शुरूआत हुई थी, 25 सितंबर के दिन व्रत रखकर 26 सितंबर, गुरुवार के दिन जितिया व्रत का पारण किया जा रहा है. जितिया व्रत के पारण (Paran) का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 35 मिनट से सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक है. यहां जितिया व्रत के कुछ शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं जिन्हें आप भी सभी को भेजकर जितिया व्रत की बधाई दे सकते हैं.
Jitiya Vrat 2024: आज रखा जा रहा है जीवित्पुत्रिका व्रत, जानिए किस तरह संपन्न की जा सकती है पूजा
जितिया व्रत के शुभकामना संदेश |Jitiya Vrat Wishes
आपकी संतान दीर्घायु हो
आपके घर में सुख शांति, समृद्धि का वास हो.
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
आज जितिया का पावन दिन है आया
मां ने रखा है लाडले के लिए निर्जला व्रत
लंबी हो उम्र उसकी, रहे खुशहाल और निरोग
यही कामना करती मां हर वर्ष.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
तुम हो घर की रौनक
मन की मधुरता हो तुम,
सदा सलामत रहो
परिवार का गौरव हो तुम.
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!

संतान को मिले लंबी उम्र
आपके जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन हो.
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
तुम सलामत रहो, ये है मां की अरदास
तुम्हें भी करनी होगी पूरी मां की आस,
बढ़ते जाना आगे प्रगति पथ पर
शर्मिंदा न करना किसी भी कीमत पर
देश के आना काम, यही है मां का पैगाम.
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
आपके व्रत का तप रंग लाए,
भगवान आप पर आशीर्वाद बरसाएं
आप के घर पर खुशहाली आए.
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!

लंबी आयु हो तुम्हारी
परिवार का बढ़ाओ हमेशा मान,
मां ने तुम्हारी रखा है व्रत
अपने कुल का तुम करो गुणगान.
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
हो लंबी आयु मेरे लाल
बढ़ाओ परिवार का मान,
मां ने रखा है जितिया व्रत
तुम करो कुल का गुणगान.
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं