Saturn Transit Effect: शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता कहा गया है. जातक के कर्मों के लिहाज से शनिदेव उसे फल देते हैं. कहा जाता है कि शनिदेव की कृपा हो जाए तो रंक भी राजा बन जाता है और अगर शनिदेव की दृष्टि टेढ़ी हो जाए तो जीवन में परेशानियां और संकट आ जाते हैं. दूसरे ग्रहों की तरह शनि (shani)भी समय समय पर राशि परिवर्तन करते हैं जिसका राशियों पर असर पड़ता है. राशि के साथ साथ शनि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं और इसका भी जातकों के जीवन पर असर होता है. इस साल अगस्त माह में शनि नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं और जानिए इसका लाभ किन किन राशियों को मिलने वाला है.
कब है निर्जला एकादशी, जानिए ज्येषठ माह में आने वाली सबसे कठिन एकादशी व्रत की तिथि और मुहूर्त
आपको बता दें कि शनि इस वक्त अपनी मूल राशि यानी कुंभ राशि में बैठे हैं. पिछले माह 6 अप्रैल को दोपहर के समय शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में चले गए थे और अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे. हालांकि शनि इसी नक्षत्र में अपने चरण बदलते रहेंगे. 12 मई को शनि इसी नक्षत्र के दूसरे पद में चले गए थे और 18 अगस्त तक इसी चरण में रहेंगे. ऐसे में कुछ राशियों पर इसका अच्छा असर होगा और कुछ राशियों को इस दौरान शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा.
मेष राशि
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
मेष राशि के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन खास फायदा लेकर आ रहा है. इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं. पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. कहीं पैसा अटका है तो वो आपको मिल सकता है. बिजनेस में लाभ होगा और नौकरी करने वालों को भी फायदा होगा. घर के साथ साथ गाड़ी खरीदने के भी योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी.

कन्या राशि
शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में विराजमान होना कन्या राशि के लिए भी लाभकारी साबित होने जा रहा है. पुराना निवेश फायदा करेगा. कोर्ट कचहरी के लंबे चले आ रहे मामलों में जीत के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन का आगमन होगा. कुछ अच्छे कामकाज के लिए सफर के योग बन रहे हैं और इसका भी आपको लाभ ही होगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का ये परिवर्तन काफी सुखदायक होने वाला है. आय में इजाफा होगा, लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. शरीर और मानसिक रूप से बेहतर फील करेंगे. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और बिजनेस में भी फायदे के योग बन रहे हैं. हालांकि आपके साथी अड़ंगे डालेंगे इसलिए सावधानी से काम करने की जरूरत है. परिवार में सुख और शांति का माहौल बनेगा और कुल मिलाकर ये समय आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा.
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं