विज्ञापन

Sawan 2026: सावन में घर पर भी कर सकते हैं रुद्राभिषेक, जानें आसान विधि और जरूरी सामग्री

How to Perform Rudrabhishek: सावन में रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार सही सामग्री, विधि, मंत्र जाप और दान-पुण्य के साथ पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

Sawan 2026: सावन में घर पर भी कर सकते हैं रुद्राभिषेक, जानें आसान विधि और जरूरी सामग्री
सावन के पहले सोमवार को इस क्रम में करें रुद्राभिषेक
ndtv

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. इस बार सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक रहेगा. वहीं, 3 अगस्त को पहला सावन सोमवार पड़ेगा. ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सही सामग्री और आसान विधि अपनाकर घर पर भी बिना पुरोहित के रुद्राभिषेक किया जा सकता है.

रुद्राभिषेक के लिए रखें ये सामग्री

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि पूजा शुरू करने से पहले दही, घी, शहद, चीनी पाउडर, गंगाजल, शुद्ध जल, बेलपत्र, चंदन, धूप, अक्षत, सफेद फूल, मिठाई, ऋतु फल, सफेद कपड़ा, कपास की बत्ती और पूजा का आसन तैयार रखें. इन सामग्रियों से पूजा पूरी मानी जाती है.

इस क्रम में करें रुद्राभिषेक

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं. इसके बाद दूध, दही, चीनी पाउडर, घी और शहद अर्पित करें. फिर दोबारा शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें. इसके बाद चंदन का लेप लगाएं और 1, 3, 5, 7, 11, 21, 51 या 108 बेलपत्र अर्पित करें. फिर सफेद फूल, अक्षत और माला चढ़ाएं.

यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें अपने गुरु का पूजन? जानें सही विधि और नियम

मंत्र जाप और आरती का रखें ध्यान

उन्होंने आगे बताया कि पूजा के दौरान देसी घी का दीपक जलाएं और धूप दिखाएं. इसके बाद भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार जाप करें. अंत में शिव आरती करें और पूजा में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा मांगें.

दान-पुण्य से पूरी मानी जाती है पूजा

रुद्राभिषेक के बाद जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना और अपनी क्षमता के अनुसार दान करना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें: Guruwar ke Upay: गुरुवार को करें भगवान विष्णु को 108 नामों का जाप, करियर में होगी प्रगति, मिलेगा मान-सम्मान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan 2026, Rudrabhishek, Rudrabhishek Benefit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com