विज्ञापन

Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर पूजा करने से पहले जानें किस शिवलिंग की पूजा का क्या मिलता है फल?

Shivling Puja Benefits: सनातन परंपरा में भगवान शिव को भोलेनाथ और औढरदानी के नाम से पूजा जाता है क्योंकि देवों के देव कहलाने वाले महादेव शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं. आज शुक्र प्रदोष व्रत वाले दिन किस शिवलिंग की पूजा करने पर कौन सा फल प्राप्त होगा, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर पूजा करने से पहले जानें किस शिवलिंग की पूजा का क्या मिलता है फल?
Shukra Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत में किस शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए?
pexels

Pradosh Vrat Me Shivling Puja Ke Labh: हिंदू धर्म में भगवान शिव एक ऐसे देवता हैं जो सिर्फ जल और पत्ते चढ़ाने मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं. यही कारण है कि देश के कोने-कोने में आपको शिवालय मिल जाएंगे. यदि बात करें शिव साधना की तो उसके लिए प्रदोष व्रत को उत्तम दिन माना गया है. पंचांग के अनुसार आज अधिक मास का आखिरी प्रदोष व्रत है और शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा. हिंदू मान्यता के अनुसार शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा करने से साधक को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि आज शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा करने पर साधक को कौन सा लाभ प्राप्त होता है. 

पार्थिव शिवलिंग की पूजा का फल

सबसे पहले बात करते हैं सबसे पवित्र मानी जाने वाली पार्थिव शिवलिंग की पूजा ​की. हिंदू मान्यता के अनुसार शुद्ध मिट्टी से बनाए जाने वाले पार्थिव शिवलिंग की पूजा से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने पर व्यक्ति की बड़ी से बड़ी मनोकामनाएं महादेव शीघ्र ही पूरा करते हैं. पार्थिव पूजा से व्यक्ति के सभी रोग, शोक और भय दूर होते हैं और अनंत सुख की प्राप्ति होती है. 

Photo Credit: pexels

स्फटिक शिवलिंग की पूजा का फल

हिंदू मान्यता के अनुसार क्रिस्टल से बना स्फटिक का शिवलिंग सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. बेहद शुभ माने जाने वाले ​स्फटिक शिवलिंग की पूजा करने पर साधक को महादेव और माता पार्वती दोनों का आशीर्वार प्राप्त होता है. इस पारदर्शी शिवलिंग की पूजा करने पर साधक का मन एकाग्र रहता है और उसे धन-धान्य के साथ मानसिक सुख प्राप्त होता है. 

चांदी के शिवलिंग की पूजा का फल

हिंदू मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति प्रदोष व्रत वाले दिन चांदी के बने शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा और अभिषेक करता है, उस पर शिव संग चंद्र देवता और शुक्र देवता की कृपा बरसती है. ऐसा शिवलिंग साधक की सभी कामनाओं को पूरा करते हुए राजसी सुख प्रदान करता है. चांदी के शिवलिंग की पूजा के पुण्यफल से साधक को अपार धन संपदा प्राप्त होती है. 

Photo Credit: pexels

नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा का फल

हिंदू मान्यता के अनुसार जो शिवलिग नर्मदा में पाए गये पत्थरों से बना होता है, उसे नर्मदेश्वर शिवलिंग कहते हैं. यह शिवलिंग तमाम तरह के दोषों को दूर करे व्यक्ति को सभी कार्यों में मनचाही सफलता दिलाता है. मान्यता है कि नर्मदेश्वर की पूजा के पुण्यफल से साधक के जीवन की बड़ी से बड़ी विपदाएं दूर होती हैं और उसे सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती है. 

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत का पुण्यफल पाना है तो जान लें पूजा से लेकर प्रसाद तक के 10 जरूरी नियम

तांबे के शिवलिंग की पूजा का फल

हिंदू मान्यता के अनुसार तांबे के बने शिवलिंग की पूजा करने पर साधक को रोग और शोक से मुक्ति मिलती है. ताम्र शिवलिंग की साधना और उसके अभिषेक करने पर साधक को आरोग्य और सौभाग्य दोनों की प्राप्ति होती है. तांबे के शिवलिंग की पूजा करने वाला साधक शिव कृपा से लंबी आयु जीते हुए अंत में शिवलोक को प्राप्त होता है. हालांकि इस शिवलिंग की पूजा में कभी भी दूध नहीं अर्पित किया जाता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shukra Pradosh Vrat 2026, Shivling, Parthiv Shivling, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com