Puja Tips: हिंदू धर्म में पूजाघर का विशेष महत्व होता है. मान्यतानुसार पूजाघर (Puja Ghar) के अंदर क्या रखा जा रहा है या क्या नहीं इसका भी ध्यान रखना जरूरी होता है. ज्यादातर लोग घर के एक कोने पर मंदिर रखते हैं और उसमें भगवान की प्रतिमा सजाई जाती है. ऐसे में घर के मंदिर में ही ऐसी कई चीजें रख दी जाती हैं जो वहां नहीं रखनी चाहिए. कहते हैं अगर घर के मंदिर में जरूरत से ज्यादा चीजें रखी जाएं या पूजाघर में ऐसी चीजें रखी जाएं जो वहां नहीं रखनी चाहिए तो भगवान नाराज हो सकते हैं, रुष्ट या क्रोधित भी हो सकते हैं. साथ ही, कुछ चीजें नकारात्मकता फैलानी वाली मानी जाती हैं. ऐसे में कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है.
माघ के महीने में कब मनाई जाएगी मौनी अमावस्या, यहां जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
पूजाघर में नहीं रखनी चाहिए कुछ चीजें
खंडित मूर्तियांघर के मंदिर में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां (Broken Idols) रखने से परहेज करना चाहिए. माना जाता है कि देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां घर के मंदिर में रखना अशुभ होता है. इससे नकारात्मकता आती है और देवी-देवता क्रोधित भी हो जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मंदिर में कई तरह की धार्मिक किताबें रखी जाती हैं. लेकिन, मंदिर में कटी-फटी धार्मिक किताबें रखने से परहेज करना चाहिए. कटी-फटी धार्मिक किताबों को मंदिर में रखना सही नहीं माना जाता है.
एक से ज्यादा शंखपूजा-पाठ में शंख का विशेष महत्व होता है. लेकिन, पूजाघर में एक से ज्यादा शंख रखने शुभ नहीं माने जाते हैं. इसीलिए एक से ज्यादा शंख पूजाघर में या घर के मंदिर ((House Temple) में नहीं रखने चाहिए.
सूखे हुए फूलफूलों को पूजा के समय इस्तेमाल किया जाता है और भगवान पर चढ़ाते भी हैं. परंतु, जब फूल सूख जाएं तो उन्हें मंदिर से हटा देना चाहिए. सूखे हुए, बासी फूल मंदिर में नहीं रखे जाते हैं.
शनि देव की प्रतिमामाना जाता है कि शनि देव की प्रतिमा, मूर्ति या तस्वीर, घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए. शनिदेव की पूजा घर के बाहर के मंदिर में करनी ही शुभ मानी जाती है.
रोद्र रूप वाली प्रतिमाघर के मंदिर में भगवान की सौम्य और शांत प्रतिमा रखना शुभ होता है. इससे घर में खुशहाली और शांति बनी रहती है. इससे उलट घर में रौद्र रूप की प्रतिमा रखी जाए तो उसे अच्छा नहीं मानते और कहते हैं कि इससे घर-परिवार पर नकारात्मक असर पड़ता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं