Amavasya 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व होता है. माना जाता है कि अमावस्या के दिन दान-स्नान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार पर अपनी दृष्टि बनाए रखते हैं. घर से पितृदोष हटाने के लिए भी अमावस्या के दिन पूजा की जा सकती है. इस दिन पूजा-अर्चना करने से और दान-स्नान करने से घर में खुशहाली आती है. माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) और माघ अमावस्या भी कहते हैं. इस अमानवस्या पर भगवान शिव और भगवान विष्णु का पूजन करना बेहद शुभ होता है. मौनी अमावस्या के दिन मान्यतानुसार ऋषि मनु का जन्म हुआ था. माना जाता है कि इसदिन मौन रहकर ईश्वर की आराधना करना बेहद शुभ होता है. जानिए इस साल मौनी अमावस्या किस दिन पड़ रही है.
Sakat Chauth 2024: नए साल में कब है सकट चौथ जानें यहां, इस तरह कर सकते हैं पूजा
साल 2024 में कब है मौनी अमावस्या | Mauni Amavasya Date In 2024
पंचांग के अनुसार, साल 2024 में 9 फरवरी, शुक्रवार सुबह 8 बजकर 2 मिनट से मौनी अमावस्या की तिथि शुरू हो रही है जो अगले दिन 10 फरवरी, शनिवार सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी. इस चलते 9 फरवरी के दिन ही मौनी अमावस्या मनाई जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Ekadashi 2024: जानिए कब है नए साल की पहली एकादशी, इस तरह की जाती है सफला एकादशी की पूजा
मौनी अमावस्या के दिन उपवास करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन मान्यतानुसार ऋषि-मुनि मौन व्रत भी रखते हैं. इस दिन सुबह पवित्र नदियों का स्नान करना शुभ माना जाता है. जो लोग नदी का स्नान करने में असमर्थ होते हैं वे बाल्टी में पवित्र नदियों का पानी मिलाकर नहा सकते हैं.
स्नान के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण किए जाते हैं. अमावस्या के दिन तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, वस्त्र और आंवला दान में देना शुभ माना जाता है. इस दिन पितरों को अर्घ्य दिया जाता है और पितृ तर्पण करना शुभ होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं