विज्ञापन

Palm Reading: हाथ पर इन जगहों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, धन और तरक्की के मिलते हैं संकेत

Signs of Becoming Wealthy: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली के कुछ हिस्सों पर तिल शुभ माने जाते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि गुरु, शनि पर्वत, अनामिका और मुट्ठी में छिपा तिल धन, सफलता और यात्रा के दौरान नए अवसरों का संकेत माना जाता है.

Palm Reading: हाथ पर इन जगहों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, धन और तरक्की के मिलते हैं संकेत
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली के कुछ हिस्सों पर मौजूद तिल को शुभ माना गया है
ndtv

हथेली की रेखाएं और तिल अक्सर लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय होते हैं. खासकर जब बात यात्रा, नए अनुभव और किस्मत की हो तो लोग जानना चाहते हैं कि उनके हाथ पर बना कोई निशान क्या संकेत देता है. हस्तरेखा शास्त्र में हथेली के कुछ हिस्सों पर मौजूद तिल को शुभ माना गया है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि ऐसे निशान व्यक्ति के जीवन में धन, मान-सम्मान और संपत्ति से जुड़े संकेत दे सकते हैं. आइए जानते हैं हथेली के किन हिस्सों पर तिल होना शुभ माना जाता है.

गुरु पर्वत पर तिल होना होता है शुभ

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि गुरु पर्वत पर तिल होना भाग्यशाली संकेत माना जाता है. ऐसे लोगों के जीवन में धन-धान्य और सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती. यात्रा के दौरान भी इन्हें नए अवसर और अच्छे अनुभव मिलने की संभावना मानी जाती है.

अनामिका अंगुली पर तिल माना जाता है शुभ

अनामिका अंगुली पर तिल को सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. आचार्य ने बताया कि यह निशान व्यक्ति को मान-सम्मान और उपलब्धियां दिलाने वाला माना जाता है. काम या घूमने के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने वालों के लिए भी इसे सकारात्मक संकेत मानाा जाता है.

यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2026: कब है भाद्रपद महीने की पहली एकादशी? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

शनि पर्वत पर तिल होना होता है शुभ

हस्तरेखा शास्त्र में शनि पर्वत पर तिल को मेहनत और सफलता से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे लोग अपने प्रयासों से ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं और धन-संपत्ति अर्जित कर सकते हैं. यात्रा के दौरान मिलने वााले अनुभव इनके लिए आगे बढ़ने का जरिया बन सकते हैं.

आसानी से धन कमाने में सक्षम होते हैं ऐसे लोग

अगर मुट्ठी बंद करने पर तिल हथेली के बीच में छिप जाता है तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि ऐसे लोग आसानी से धन कमाने में सक्षम माने जााते हैं.

छोटी अंगुली के ऊपर तिल होने के क्या है संकेत

उन्होंने बताया कि सबसे छोटी अंगुली के ऊपर तिल होने को पैतृक संपत्ति से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे लोगों को परिवार से संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना मानी जााती है.

यह भी पढ़ें:  मंगलवार को करें हनुमान जी के इन 6 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, भय और चिंता से मिलेगी राहत, मन को मिलेगा सुकून

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palm Reading, Palm Reading Science, Palm Reading Signs, Palm Reading Wealth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com