विज्ञापन

ChatGPT बना 'पंडित जी': हथेली देखकर खोल रहा लोगों के राज, फीचर ने इंटरनेट पर मचाई हलचल!

OpenAI ने हाल ही में ChatGPT Images 2.0 नाम का नया इमेज मॉडल लॉन्च किया है. यह पहले से ज्यादा एडवांस है और इसमें बेहतर टेक्स्ट रेंडरिंग, मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट और विजुअल एक्सप्लेनर बनाने की क्षमता है.

ChatGPT बना 'पंडित जी': हथेली देखकर खोल रहा लोगों के राज, फीचर ने इंटरनेट पर मचाई हलचल!
ChatGPT Images 2.0 क्या है?

ChatGPT इन दिनों एक नए और मजेदार ट्रेंड की वजह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग अपनी हथेली की फोटो अपलोड कर रहे हैं और AI से अपनी लाइफ, करियर और लव लाइफ के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. खास बात यह है कि यह सिर्फ नॉर्मल जवाब नहीं देता, बल्कि एक सुंदर इन्फोग्राफिक बनाकर हाथ की रेखाओं को समझाता भी है, जैसे कोई अनुभवी पंडित जी समझाते हैं.

कुछ समय पहले तक ChatGPT को लेकर लोगों को डर था कि यह कॉर्पोरेट जॉब्स पर असर डालेगा, लेकिन अब यह हस्तरेखा पढ़ने वालों को भी चुनौती देता नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों में यह ट्रेंड तेजी से वायरल हुआ है, जहां लोग AI से अपनी हथेली की रेखाएं पढ़वा रहे हैं.

हालांकि यह अनुभव काफी मजेदार है, लेकिन इसकी सटीकता पर अभी भी सवाल बने हुए हैं, क्योंकि हस्तरेखा विज्ञान खुद ही एक कॉन्ट्रोवर्शियल टॉपिक है.

Latest and Breaking News on NDTV

ChatGPT Images 2.0 क्या है?

OpenAI ने हाल ही में ChatGPT Images 2.0 नाम का नया इमेज मॉडल लॉन्च किया है. यह पहले से ज्यादा एडवांस है और इसमें बेहतर टेक्स्ट रेंडरिंग, मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट और विजुअल एक्सप्लेनर बनाने की क्षमता है. यानी अब आप सिर्फ एक फोटो अपलोड करके उससे जुड़ी जानकारी को ग्राफिक के रूप में समझ सकते हैं. इसी फीचर का इस्तेमाल लोग हस्तरेखा पढ़ने के लिए कर रहे हैं.

कैसे करता है काम?

यह नया AI मॉडल आपकी हथेली की फोटो को 'देख' सकता है, उस पर लाइनों को मार्क करता है और फिर उनके मतलब बताता है.

उदाहरण के लिए: यह लाइफ लाइन, हार्ट लाइन और हेड लाइन को पहचानता है, उन पर लेबल लगाकर समझाता है और फिर आपकी पर्सनालिटी या भविष्य के बारे में एक कहानी जैसा विश्लेषण देता है. यानी आपको बस अपनी हथेली की फोटो अपलोड करनी होती है और AI से पूछना होता है कि वह आपका भविष्य बताए.

WhatsApp Plus अपडेट! अब पैसे देकर मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फीचर्स, जानें कितनी होगी भारत में कीमत!

सावधानी भी है जरूरी

हालांकि यह सब देखने में मजेदार लगता है, लेकिन इसे पूरी तरह सच मानना सही नहीं है. AI द्वारा दी गई जानकारी अक्सर सामान्य और सभी पर लागू होने वाली होती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com