Goddess Lakshmi Puja : सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन, सुख संपत्ति और ऐश्वर्य की देवी कहा गया है. कहा जाता है कि जिस घर में नियमित तौर पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, मां लक्ष्मी वहां सदैव निवास करती हैं. मान्यता है कि मां लक्ष्मी की नियमित आराधना करने पर धन और वैभव की कमी नहीं होती और जातक के परिवार में धन धान्य के भंडार खुले रहते हैं. आप चाहें तो मां लक्ष्मी की पूजा करके धन और वैभव का वरदान पा सकते हैं. इसके लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी खास पूजा करनी चाहिए. चलिए आपको बताते हैं मां लक्ष्मी को उनकी कौन सी पसंदीदा चीज अर्पित करके उनकी कृपा पा सकते हैं.
विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करते समय इन 5 नियमों का जरूर रखें ध्यान
धनिया है मां लक्ष्मी को प्रिय
साबुत धनिया मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है. ऐसे में आपको मां लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन साबुत धनिया अर्पित करना चाहिए, इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहेगी. मान्यता है कि अगर आप मां लक्ष्मी की पूजा में एक कटोरे में भरकर धनिया रखेंगे तो आपके घर में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहेगी.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
इस तरह करें धनिया का उपाय
मां लक्ष्मी की पूजा में धनिया रखें और पूजा के बाद इस धनिए को घर की तिजोरी में किसी लाल कपड़े में बांधकर रख दीजिए. अगर आपके घर में तिजोरी नहीं है तो आप जहां पैसे रखते हैं, वहां इसे रख दीजिए. कहा जाता है कि इस उपाय को करने के बाद आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपके घर की तिजोरी में हमेशा धन भरा रहेगा. जिन लोगों के सिर पर कर्जा चढ़ा है, उनको भी मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करना चाहिए, जिससे कर्ज जल्दी उतर सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं