Vishnu Sahasranama Stotram : भक्त भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के लिए हर माह एकादशी का व्रत रखते हैं. हर दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से प्रभु भक्तों की सभी समस्याएं दूर कर सकते हैं. विष्णु सहस्रनाम की रचना प्राचीन समय में ऋषि मुनियों ने की है और इसमें प्रभु के हजारों नाम बताए गए हैं. इस स्तोत्र का पाठ करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना आवश्यक होता है. आइए जानते हैं भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
पाठ करने का समय
विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ भक्त कभी भी कर सकते हैं लेकिन सूर्योदय का समय सबसे अच्छा माना जाता है. स्नान के बाद श्रद्धाभाव से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को स्मरण करने के बाद पाठ करना शुरू करें.
सफाई का ध्यान
विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से पहले भक्तों को साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए. स्नान करने के साथ स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए और जहां पाठ करने वाले हैं वहां की भी सफाई कर लेनी चाहिए.
पीले वस्त्र
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते समय पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए. यह भगवान विष्णु के प्रिय रंग है. इससे भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं.
पानी का कलश
विष्णु सहस्रनाम पाठ करते समय मंदिर में या जहां पाठ करने बैठे हैं, वहां पानी से भरा कलश या गिलास जरूर रखना चाहिए.
सही उच्चारण
विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करते समय स्तोत्र में आए भगवान विष्णु के नामों को उच्चारण सही तरीके से करना चाहिए. पाठ पूरा होने पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और गुड़ या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करना चाहिए. पाठ करते समय पूरा ध्यान पाठ पर ही रखना चाहिए.
विष्णु सहस्रनाम पाठ का महत्व
विष्णु सहस्रनाम के नियमित पाठ से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है. इसके पाठ से विवाह में आ रही बाधा भी दूर हो जाती है. नियमित पाठ से मन से भय और तनाव हट जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं