Numerology Success Tips: क्या आप भी दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन जब प्रमोशन, इंक्रीमेंट या लाइफ में आगे बढ़ने की बारी आती है, तो कोई न कोई रुकावट आ जाती है. कई बार गलती किस्मत की नहीं, बल्कि आपकी कुछ छोटी-छोटी आदतों की होती है. अंक ज्योतिष (Numerology) कहता है कि आपकी डेट ऑफ बर्थ यानी आपके मूलांक में आपकी खूबियों के साथ-साथ आपकी वो कमियां भी छिपी होती हैं, जो आपको पीछे खींच रही हैं. आइए जानते हैं कि 1 से 9 मूलांक वालों को अपनी कौन-सी एक आदत आज ही बदल डालनी चाहिए.
मूलांक 1
जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होता है. आप लोग पैदाइशी लीडर होते हैं, लेकिन आपकी प्रॉब्लम ये है कि आप हर काम अपने तरीके से ही करना चाहते हैं. आपको लगता है कि आपके अलावा कोई और उस काम को परफेक्ट नहीं कर सकता, इसलिए आप दूसरों को काम बांटते नहीं हैं. इसलिए दूसरों पर भरोसा करना शुरू करें. टीम वर्क से काम करेंगे तो तरक्की दोगुनी रफ्तार हो सकती है.
मूलांक 2
जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 होता है. आप दिल के बहुत साफ और इमोशनल होते हैं, लेकिन किसी ने आपको कुछ कह दिया, तो आप उसी बात को दिनभर दिमाग में घुमाते रहते हैं. 'लोग क्या सोचेंगे' ये डर आपको बड़े फैसले लेने से रोकता है. इसलिए दूसरों की बातों पर फोकस करने के बजाय प्रैक्टिकल होकर सोचें. ओवरथिंकिंग बंद करें और एक्शन लें.
मूलांक 3
ऐसे लोग जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 3 होता है. आप लोगों के पास आइडियाज की कोई कमी नहीं होती है. आप बहुत क्रिएटिव होते हैं, लेकिन दिक्कत ये है कि आप जोश-जोश में कोई नया काम शुरू तो कर देते हैं, फिर बोर होकर उसे बीच में ही छोड़ देते हैं और किसी नई चीज के पीछे भागने लगते हैं. इसलिए जब तक एक प्रोजेक्ट या काम पूरा न हो जाए, तब तक दूसरे काम में हाथ न डालें.
मूलांक 4
जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ हो, वे बहुत सलीके और डिसिप्लिन से काम करते हैं, लेकिन आपकी सबसे बड़ी कमी ये है कि आप बदलाव को जल्दी एक्सेप्ट नहीं कर पाते हैं. आपको लगता है सब कुछ आपके बनाए रूटीन और पुराने तरीके से ही चले. इसलिए थोड़ा रिलैक्स होना सीखें. लाइफ में थोड़ी फ्लेक्सिबिलिटी लाएं और नए तरीकों को अपनाने में हिचकिचाएं नहीं.

Photo Credit: Photo Credit : NDTV
मूलांक 5
5, 14 और 23 तारीख को जन्म हुआ है, तो आप लोग बहुत हिम्मत वाले होते हैं और रिस्क लेने से नहीं डरते हैं, लेकिन आप में सब्र (Patience) की बहुत कमी होती है. बिना ज्यादा सोचे-समझे, झटके में फैसले लेने की आदत आपको कई बार नुकसान पहुंचा देती है.
मूलांक 6
6, 15, 24 तारीख को पैदा होने वाले लोग हमेशा दूसरों की केयर करते हैं और सबको खुश रखना चाहते हैं, लेकिन दूसरों को खुश करने के चक्कर में आप अक्सर अपनी जरूरतों को मार देते हैं. आप किसी को 'ना' नहीं बोल पाते, जिसका लोग फायदा उठाते हैं.
मूलांक 7
जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो, ऐसे लोग बहुत डीप सोचते हैं, लेकिन अपनी फीलिंग्स किसी से शेयर नहीं करते हैं. आप धीरे-धीरे दुनिया से कटने लगते हैं और अपने ही खोल में सिमट जाते हैं. सही नेटवर्किंग न होने की वजह से आप मौकों से चूक जाते हैं. इसलिए अकेले रहना अच्छी बात है, लेकिन अपने परिवार, दोस्तों और काम के लोगों से बातचीत बनाए रखें. नेटवर्किंग ही ग्रोथ की चाबी है.
मूलांक 8
ऐसे लोग जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो, वे बहुत मेहनती होते हैं और लाइफ में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, लेकिन काम के चक्कर में मशीन बन जाते हैं. आप न अपनी सेहत पर ध्यान देते हैं और न ही परिवार को टाइम देते हैं. इसलिए लाइफ में बैलेंस बनाना सीखें. काम के साथ-साथ आराम, फैमिली और अपनी सेहत को भी टॉप प्रायोरिटी पर रखें.
मूलांक 9
अगर आपका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ है, तो आपको मूलांक 9 है. आपके अंदर एनर्जी और गजब का कॉन्फिडेंस होता है, लेकिन आपका गुस्सा आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है. किसी भी बहस में आप बहुत जल्दी भड़क जाते हैं और बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल देते हैं, जिससे बने-बनाए काम बिगड़ जाते हैं. इसलिए जब भी गुस्सा आए या कोई विवाद हो, तो तुरंत रिएक्ट न करें. लंबी सांस लें, थोड़ा शांत हों और फिर जवाब दें.
यह भी पढ़ें: ऋषिकेश का नीलकंठ महादेव मंदिर, जहां भोलेनाथ ने समुद्र मंथन का विष पिया था, जानिए पौराणिक महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं