मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से ऑल इंडिया 15% कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग राउंड-1 का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है. संशोधित शेड्यूल के अनुसार आल इंडिया 15% कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग राउंड-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख अब 15-अगस्त तय की गई है. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की तरफ से काउंसलिंग राउंड-1 शेड्यूल को संशोधित किए जाने का कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया है. संशोधित शेड्यूल के अनुसार सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आगामी 19 अगस्त को जारी किया जाएगा. इससे पहले 12 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन थी, जिसे अब तीन दिन और बढ़ा दिया गया है.
काउंसलिंग राउंड-1 का संशोधित शेड्यूल
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 15 अगस्त तक
- चॉइस फिलिंग: 17 अगस्त तक
- चॉइस लॉकिंग: 17 अगस्त सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक
- सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट: 19 अगस्त
- रिपोर्टिंग और जॉइनिंग: 20 अगस्त से 25 अगस्त के बीच
रजिस्ट्रेशन से पहले पढ़ लें FAQ
रजिस्ट्रेशन के लिए नॉन रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस ₹1000 है, जबकि रिफंडेबल सिक्योरिटी ₹10000 रुपये रखी गई है. देव शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन से पूर्व काउंसलिंग-ब्रोशर में दिए गए फ्रिक्वेंटली आस्कड क्वेश्चंस यानी FAQ को ध्यानपूर्वक पढ़ें, रिफंडेबल और नॉन रिफंडेबल राशियों को समझें. काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने हेतु इनफॉर्मेशन बुलेटिन में दी गई जानकारी के अनुसार कैटेगरी वाइज फीस कुछ इस तरह है.
ऑल इंडिया 15% कोटा
1.जनरल और EWS कैटेगरी
नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस- ₹1000
रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस - ₹10000
2. ओबीसी-एनसीएल, एससी,एसटी तथा दिव्यांग कैटेगरी
नॉन रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस - ₹500
रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस - ₹5000
3. डीम्ड-यूनिवर्सिटी
सभी कैटिगरी के छात्रों के लिए-
नॉन रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस - ₹5000
रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस - ₹200000
ये भी पढ़ें - CBSE में 44% और NCERT में 1,596 पद खाली, जल्द निकल सकती है बंपर भर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं