विज्ञापन

बप्पा के सामने नाना पाटेकर का ये अंदाज था खास, गणेश उत्सव पर ऐसे करते थे पूजा-पाठ

Nana Patekar Ganpati Bhakti: नाना पाटेकर गणेश उत्सव को परिवार के साथ सादगी और श्रद्धा से मनाते थे. पत्नी और बेटे के साथ घर पर गणपति की स्थापना, पूजा-अर्चना और आरती करते थे. पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा को भी बढ़ावा देने के लिए जाने जाते थे.

बप्पा के सामने नाना पाटेकर का ये अंदाज था खास, गणेश उत्सव पर ऐसे करते थे पूजा-पाठ
नाना पाटेकर गणेश उत्सव को परिवार के साथ सादगी और श्रद्धा से मनाते थे
ndtv

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में आज सुबह निधन हो गया. सुबह गोवा स्थित उनके घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर अपनी दमदार अदाकारी के साथ सादगी भरी निजी जिंदगी के लिए भी जाने जाते थे. धार्मिक पर्वों को लेकर भी उनका जुड़ाव नजर आता था. इस साल गणेश चतुर्थी पर उन्होंने अपने परिवार के साथ घर पर गणपति बप्पा की पूजा की थी.

पत्नी और बेटे के साथ करते थे गणपति की पूजा

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के मौके पर नाना पाटेकर ने पत्नी और बेटे के साथ घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया था. रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ने पारंपरिक तरीके से गणपति की स्थापना की और पूजा-अर्चना की. उनके लिए यह उत्सव किसी बड़े सार्वजनिक आयोजन के बजाय परिवार के साथ श्रद्धा से मनाने का मौका था. इसके अलावा, गणेश पूजा में स्थापना के बाद भगवान गणेश का ध्यान, पूजा सामग्री अर्पित करना, मंत्र जाप और आरती करते थे. पूजा के बाद परिवार के सभी सदस्य मिलकर आरती और प्रार्थना करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- बंदर को खाना खिलाने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने बताया किसे जरूर करना चाहिए ये उपाय

सादगी से पूजा करने की परंपरा

नाना पाटेकर की सार्वजनिक छवि हमेशा सादगी से जुड़ी रही है. गणेश उत्सव को लेकर भी उनके परिवार की पूजा में दिखावे के बजाय पारंपरिक तरीके से बप्पा की आराधना करने की बात सामने आई थी. धार्मिक जानकारों के अनुसार, गणेश पूजा में सबसे अहम बात श्रद्धा और परिवार के साथ मिलकर पूजा करना है.

गणेश पूजा की वीडियो और तस्वीर हो रही वायरल

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके प्रशंसक उनके अभिनय के साथ उनके सहज और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को भी याद कर रहे हैं. गणेश उत्सव पर परिवार के साथ उनकी पूजा की तस्वीरें और यादें अब उनके चाहने वालों के लिए भावुक कर देने वाली स्मृति बन गई हैं.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: हाथी, डोली या मुर्गा? इस साल नवरात्रि में मां दुर्गा का वाहन क्या होगा, जानिए शुभ-अशुभ संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Nana Patekar Ab Tak Chhappan, Nana Patekar Affairs, Nana Patekar Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com