हिंदू धर्म में जीव-जंतुओं को भोजन कराना पुण्य का काम माना जाता है. खासकर ज्योतिष में अलग-अलग जीवों को भोजन कराने को अलग-अलग ग्रह और कुंडली के भावों से जोड़कर देखा गया है. इसी को लेकर मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि बंदर, गाय, कुत्ते, बैल, कबूतर और चींटी जैसे जीवों को भोजन करना से क्या लाभ होता है और किस व्यक्ति को कौन सा उपाय करना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में-
बंदर को खाना खिलाने से क्या होता है?
एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, बंदर को भोजन कराने से कुंडली का तीसरा भाव मजबूत होता है. तीसरे भाव को पराक्रम, कॉन्फिडेंस, साहस और सफलता का कारक माना जाता है. ऐसे में अगर आपका कोई काम अटका हुआ है, तो आप बंदर को भोजन खिला सकते हैं. इससे रुके हुए काम बन सकते हैं और आपको अपने हर अच्छे काम में सफलता मिल सकती है.
गाय को भोजन कराने से क्या लाभ होता है?साक्षी ठाकुर के अनुसार, गाय को भोजन कराने से चौथा भाव मजबूत होता है. चौथा भाव सुख, माता, घर और घरेलू जीवन से जुड़ा माना जाता है. इसलिए गाय को रोटी या चारा खिलाने को घर-परिवार के सुख के लिए शुभ माना जाता है.
बैल को भोजन कराने से क्या होता है?बैल को चारा खिलाने से दसवा भाव के मजबूत होता है. दसवां भाव कर्म और करियर से जुड़ा होता है. ऐसे में बैल को भोजन करने से आपको अपने करियर में तरक्की मिल सकती है.
कुत्ते को भोजन खिलाने से क्या लाभ होता है?ज्योतिष में कुत्ते को भोजन कराने का संबंध छठे भाव से बताया गया है. छठा भाव रोग, ऋण और शत्रुओं से जुड़ा होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुत्ते को भोजन कराने से रोग और ऋण से मुक्ति मिलती है, साथ ही नकारात्मक प्रभावों से भी बचाव होता है.
कौवे को भोजन कराने से क्या होता है?एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, कौवे को खाना खिलाने को आठवें भाव से जोड़ा गया है. यह भाव पितरों, पितृ पक्ष और अचानक होने वाली घटनाओं से संबंधित माना जाता है.
चींटियों को भोजन खिलाने से क्या होता है?एस्ट्रोलॉजर के मुताबिक, चींटियों को भोजन खिलाने से आपका ग्यारहवा भाव मजबूत होता है. ये भाव आय, लाभ और सिद्धि से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में चींटियों को भोजन कराने से आपकी आमदनी बढ़ सकती है, जीवन में मिलने वाले लाभ और अधिक बढ़ सकते हैं, इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है.
मछली को दाना देने से क्या होता है?एस्ट्रोलॉजर के मुताबिक, मछली को दाना देने से आपका 12वां भाव और उससे जुड़े ग्रह बेहद मजबूत होते हैं. 12वां भाव मुख्य रूप से मोक्ष और मानसिक शांति से जुड़ा होता है.
कबूतर को दाना देने से क्या लाभ होता है?
साक्षी ठाकुर के अनुसार, कबूतरों को दाना डालने से सातवां भाव मजबूत होता है. सातवां भाव विवाह, रिश्तों और पार्टनरशिप से जुड़ा है. इसलिए इसे दांपत्य जीवन के लिए शुभ माना जाता है. वहीं, गौरैया जैसी छोटी चिड़ियों को दाना डालने से पांचवां भाव मजबूत होने की मान्यता है. पांचवां भाव बुद्धि, संतान और प्रेम से जुड़ा माना जाता है.
हाथी को भोजन कराने से क्या लाभ होता है?इन सब से अलग एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, हाथी को भोजन कराने से आपका नौवा भाव मजबूत होता है. नौवें भाव को भाग्य से गुरु की कृपा से जोड़ा जाता है. हाथी को भोजन कराने से गुरु की कृपा मजबूत होती है. ऐसे में आप भी ये सरल उपाय कर सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं है? एस्ट्रोलॉजर ने बताया अचूक उपाय, इसे करने से बढ़ने लगेगी सेविंग्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं