विज्ञापन

रात को सोने से पहले नमक पर पैर रगड़ने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया 10 मिनट में दिखेंगे कमाल के फायदे

अगर खूब थकान होने के बाद भी आपको रात को नींद नहीं आ पाती है या बैचेनी महसूस होती है, तो आप एक आसान सा नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. आइए जानते हैं-

रात को सोने से पहले नमक पर पैर रगड़ने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया 10 मिनट में दिखेंगे कमाल के फायदे
नमक पर पैर रगड़ने से क्या होता है?
(Photo Credit: @dr._avantika_wellness/Instagram)

दिनभर काम करने के बाद थकान होना आम बात है. लेकिन कई बार थकान होने के बाद भी रात को नींद नहीं आ पाती है. शरीर में अजीब बैचानी होती रहती है और पूरी रात यूं ही करवट बदलते हुए निकल जाती है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो आप एक आसान सा नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. ये नुस्खा वेलनेस कोच डॉक्टर अवनतिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

वेलनेस कोच रोज रात को सोने से पहले केवल 10 मिनट के लिए नमक पर खड़े होकर अपने पैरों को रगड़ने की सलाह देती हैं. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में अवनतिका बताती हैं, ऐसा करने से आपको एक साथ कई फायदे मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्या करें?
  • सबसे पहले किसी साफ और सूखे कपड़े या मैट पर नमक डालकर मोटी परत में फैला लें. 
  • इसके लिए आपको एप्सम साल्ट का इस्तेमाल करना है.
  • अब, अपने पैरों को भी अच्छी तरह धोकर सुखा लें. 
  • इसके बाद नमक पर खड़े होकर धीरे-धीरे चलें या अपने पैरों को नमक पर धीरे-धीरे रगड़ें. 
  • 10 मिनट तक ऐसा करने के बाद एक बार फिर पैरों को अच्छी तरह साफ कर लें. 
नमक पर पैर रगड़ने से क्या होता है?

वेलनेस कोच बताती हैं, इस आसान से नुस्खे को आजमाने के बाद आपकी बॉडी एकदम रिलैक्स महसूस करेगी. एप्सम साल्ट में मैग्नीशियम सल्फेट होता है. मैग्नीशियम थकान को कम कर बॉडी और मांसपेशियों को आराम देने में असर दिखाता है. इससे कुछ ही देर में आपको अपना शरीर हल्का महसूस होने लगेगा. पैरों के दर्द और अकड़न से राहत मिलेगी. वहीं, जब बॉडी रिलैक्स मोड में होती है, तो नींद भी जल्दी आ जाती है. ऐसे में आप भी इस आसान से नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

एक्सपर्ट कहती हैं, अगर आपके पैरों में कोई खुला घाव है, आप डायबिटीज के मरीज हैं या आपको इंफेक्शन की समस्या रहती है, तो इस नुस्खे को आजमाने से बचें. ये तरीका आपकी बॉडी को आराम देकर अच्छी नींद में मदद कर सकता है. लेकिन अगर आपको हमेशा ही नींद से जुड़ी परेशानी रहती है, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बालों से डैंड्रफ पूरी तरह कैसे साफ करें? एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com