छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) के टर्मिनल 2 पर गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़े भव्य तरीके से गणपति पालखी समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन ने यात्रियों, वहां आने वाले लोगों और एयरपोर्ट कर्मचारियों के बीच महाराष्ट्र की समृद्ध परंपरा और त्योहार के उत्साह की शानदार झलक पेश की. इस उत्सव में लगभग 230 कलाकारों ने हिस्सा लिया और कई तरह की पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया. जिससे पूरा टर्मिनल महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत और त्योहार के रौनक से जगमगा उठा.
150 छात्रों ने लेजिम और पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

अडाणी फाउंडेशन के कल्याण स्थित एनआरसी स्कूल के लगभग 150 छात्रों की भागीदारी ने शानदार लेजिम और पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति के साथ इस उत्सव में चार चांद लगा दिए. इसके अलावा 60 स्थानीय कलाकारों ने जोश से भरे ढोल-ताशा और लेजिम कार्यक्रमों के साथ उत्सव के माहौल को और भी शानदार बना दिया. जिससे पूरा टर्मिनल महाराष्ट्र की पारंपरिक संस्कृति और उल्लास से गूंज उठा. इस आयोजन में शामिल पारंपरिक वारकरी दिंडी ने इस पालखी समारोह को पूरी तरह भक्ति और संस्कृति के रंग में रंग दिया, जबकि मार्शल आर्ट की समृद्ध विरासत और परंपराओं को दिखाने वाले 'दान पट्टा' को भी बेहद रोमांचक तरीके से प्रस्तुत किया गया. इन तमाम प्रस्तुतियों ने मिलकर एक ऐसा जादुई और यादगार माहौल तैयार किया, जिससे महाराष्ट्र की संस्कृति के रंग, लोक संगीत और परंपराएं सीधे मुंबई एयरपोर्ट के परिसर में उतर आईं.

ये भी पढ़ें- महिलाएं एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम क्यों लगाती हैं? जानें इस परंपरा का धार्मिक महत्व
फेटा पहनाकर हुआ स्वागत और बांटे गए मोदक
त्योहार की इस रौनक को और बढ़ाते हुए, वहां मौजूद लोगों का स्वागत पारंपरिक तरीके से 'फेटा'पहनाकर किया गया. साथ ही यात्रियों, आने-जाने वालों, एयरपोर्ट के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के बीच मोदक का प्रसाद बांटा गया. मुंबई और महाराष्ट्र के मुख्य प्रवेश द्वारों में से एक होने के नाते, एयरपोर्ट ने इस मौके का इस्तेमाल यात्रियों को यहां के जीवंत और उत्सव-भरी परंपराओं की झलक दिखाने के लिए किया. खासकर गणेशोत्सव के दिनों में जब पूरा शहर जश्न में डूब जाता है. एयरपोर्ट ने इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए, मुंबई को सिर्फ दुनिया से जोड़ने वाले एक रास्ते के तौर पर नहीं, बल्कि परंपराओं, अनुभवों और उत्सवों से भरपूर एक ऐसी जगह के तौर पर भी पेश करना जारी रखा है जिसे यात्री जान और समझ सकते हैं.

एयरपोर्ट पर दिखी मुंबई की सांस्कृतिक पहचान
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर आयोजित 'गणपति पालखी समारोह' ने यात्रियों, आने-जाने वालों और एयरपोर्ट से जुड़े सभी लोगों को महाराष्ट्र की जीवंत परंपराओं का जश्न मनाने के लिए एकजुट किया. इस आयोजन ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों को मुंबई की भावना का बड़े ही खूबसूरत तरीके से एहसास कराया और साथ ही सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच अपनेपन की भावना को भी बढ़ावा दिया.
ये भी पढ़ें- Mars Transit 2026: कर्क राशि में मंगल का गोचर, जय मदान से जानिए लाइफ में क्या होगा असर और जरूरी उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं