विज्ञापन

सलमान खान से बप्पा की आरती में हुई भूल, बहन अर्पिता ने इशारा कर सही करवाई गलती, उल्टी आरती उतार रहे थे भाईजान

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दबंग खान गणपति बप्पा की उल्टी आरती उतारते नजर आ रहे हैं लेकिन तुरंत अर्पिता ने उनकी गलती ठीक करवाई.

सलमान खान से बप्पा की आरती में हुई भूल, बहन अर्पिता ने इशारा कर सही करवाई गलती, उल्टी आरती उतार रहे थे भाईजान
सलमान खान ने बप्पा की आरती में कर दी गलती
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 15 सितंबर को अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. यहां उन्होंने पूरे परिवार के साथ मिलकर पूजा-पाठ किया और घरवालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. खान खानदान के इस गेट टुगेदर के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में सलमान खान का वो वीडियो जिसमें वो बप्पा की आरती में गड़बड़ करते नजर आए. दरअसल सलमान खान को जब आरती करने का मौका मिला तो उन्होंने आरती गलत दिशा में घुमानी शुरू की.

मतलब की उनकी शुरुआत उल्टी हुई. जैसे ही अर्पिता की नजर इस पर पड़ी कि भाई गलती कर रहे हैं उन्होंने तुरंत उन्हें टोका और भाईजान ने भी इशारा समझते हुए अपनी गलती सुधारी. भाई-बहन की स्पेशल बॉन्डिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान खान आरती की थाल को उल्टी दिशा में घुमाना शुरू करते हैं. इतने में उनकी नजर इशारा कर रही अर्पिता पर जाती है और वह तुरंत अपनी गलती ठीक करते हैं. भाईजान के इस वीडियो को कुछ लोग बहुत प्यार दे रहे हैं तो वहीं कुछ शो ऑफ कहते हुए ट्रोल भी कर रहे हैं. लोग चाहें उनके लिए कुछ भी कहें लेकिन बप्पा के स्वागत और सत्कार की परंपरा उनके घर पर सालों पुरानी है. 

केवल सलमान खान ही नही शाहरुख खान के घर भी बप्पा की खूब धूम रहती है. 15 सितंबर को हुए Ask Srk सेशन में एक फैन ने शाहरुख से पूछा था कि उनके घर पर गणपति कैसे मनाया जाता है. इस पर उन्होंने बताया था कि पत्नी गौरी पूजा और आरती की जिम्मेदारी सम्भालती हैं. बच्चे सभी करीबियों के साथ खुशियां सेलिब्रेट करते हैं. बातचीत करते हैं और अच्छा खाना खाते हैं. किंग खान के घर एक दिन के बप्पा रखे जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Ganpati Bappa 2026, Arpita Khan Sharma, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com