गणेश चतुर्थी के मौके पर पूरे देशभर में बप्पा की धूम है. इस मौके पर सेलेब्स के घर भी पूरे धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत हो रहा है. शिल्पा शेट्टी, करण वाही, सुनील शेट्टी, अंकिता लोखंडे समेत तमाम सेलेब्स इस वक्त बप्पा के रंग में रंगे हैं. इस रंग से कॉमेडी के बादशाह राजपाल यादव भी अछूते नहीं हैं. राजपाल यादव के घर बप्पा आए तो एनडीटीवी ने उनसे खास बातचीत की. राजपाल यादव ने बताया कि उनके घर पर बप्पा लाने के पीछे किसका हाथ है.
राजपाल ने बताया, ये हमारी श्रीमती जी हैं राधा, तो ये मतलब पहले 3 साल, फिर एक साल गैप किया था, फिर उसके बाद में पिछले साल भी रखे थे. इस बार भी हैं. राधा घर को पूरा मंदिर जैसा बना देती हैं. यह सब हमारी श्रीमति जी का ही कमाल है.
जब उनसे पूछा गया कि वे बप्पा को कितने दिन घर पर रखते हैं? तो राजपाल ने बताया कि वे अपने घर पर पांच दिन बप्पा का सेवा करते हैं. सेवा की बात पर जब उनसे भोग के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने बताया, आज भोग में जितने भी, क्या-क्या है सब मोदक और अलग-अलग कलर के मोदक, फल, फ्रूट उनके भोग के लिए हैं.
राजपाल से पूछा गया, जरा ये बता दीजिए कि अगले पांच दिनों में जो भोग चढ़ता है, वो अलग-अलग बनता है हर बार, हर आरती में या कैसे होता है? राजपाल यादव ने कहा, इसमें ना इसमें राधा आप बताओ अलग-अलग भोग में, आप जैसे पांचों दिन का अलग-अलग भोग कैसे क्या प्लान करते हो? ये सच में मुझे नहीं पता कि पांचों दिन अलग-अलग वो कैसे करती हैं.
इसके बाद राधा बताती हैं, हमारे घर में तीन बार आरती होती है, जैसे तो हम तीन बार हां, हमारे यहां दो बार होती है सुबह-शाम. सुबह 10:30 बजे, एक शाम को 7:00 बजे. और फिर भोग तो चढ़ता है चार-पांच बार, जब कुछ बने बप्पा के लिए भी वही, सवेरे चाय-नाश्ता, फिर भोजन, फिर दोपहर के बाद चाय-नाश्ता, फिर रात को भोजन, फिर रात को दूध जब सोने जाएंगे, तो ऐसे करके जैसे अपने बच्चे का, हां, बिल्कुल! क्योंकि जब सोने जाते हैं तो भगवान कन्हैया जी को भी दूध चढ़... इनको दूध मेवा, क्या पता रात को भूख लग जाए, तो फिर ऐसे कुछ ना कुछ प्रसादी उनके पास रहती है.
सवाल- तो पांचों दिन आप बदलते हैं भोग या एक सा रहता है?
राधा- जी, बिल्कुल नहीं. भोग चेंज होता है जैसे कभी पूड़ी सब्जी, कभी हलवा, कभी खीर, मिठाई रोज चेंज होगी घर पे बने हुए.
सवाल- सबसे ज्यादा ऐसी खास चीज क्या आप बनाते हैं?
राधा- लड्डू बनाते हैं, मोदक बनाते हैं, पूड़ियां जरूर बनती है, खीर, सेवइयां.
राजपाल- एक चीज और भाई, हां! कि इस बार राधा ने जो जूलरी है ना, हां! ये राधा ने और बिटिया लोगों ने घर पे बनाई है, ऊपर का हार वगैरह सब.
ये Video भी देखें: राजपाल यादव ने खुद को क्यों कहा मंगता नंबर-1
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं