विज्ञापन

दोस्तों से फिर जुड़ना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे? एक्सपर्ट ने बताए शुरुआत करने के 5 तरीके

पुराने दोस्तों के साथ धीरे-धीरे संपर्क टूट जाता है और उन लोगों से दोबारा जुड़ना और भी मुश्किल लगता है, लेकिन अगर आप अपने पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत करना चाहते हैं, तो यहां जानिए पुराने दोस्तों को फिर जोड़ने के लिए 5 आसान तरीके.

दोस्तों से फिर जुड़ना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे? एक्सपर्ट ने बताए शुरुआत करने के 5 तरीके
पुराने दोस्तों के साथ कैसे जुड़ें

जैसे-जैसे हम बड़े होने लगते है वैसे-वैसे स्कूल के दोस्त और गली-मोहल्लों के दोस्त दूर होते चले जाते हैं, लेकिन जब कभी चलते फिरते अचानक कोई पुराना दोस्त मिल जाता है तो उसने बात करके बहुत खुशी होती है और पुरानी यादें भी ताजा हो जाती हैं. पुराने दोस्तों के साथ धीरे-धीरे संपर्क टूट जाता है और उन लोगों से दोबारा जुड़ना और भी मुश्किल लगता है, लेकिन अगर आप अपने पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत करना चाहते हैं, तो फ्लोरिडा के थेरेपिस्ट जेफ्री मेल्टजर पुराने दोस्तों को फिर जोड़ने के लिए 5 आसान तरीके बताए.

थेरेपिस्ट जेफ्री मेल्टजर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि आप अपने पुराने दोस्तों के साथ फिर से कैसे जुड़ सकते हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पुराने लोगों से दोबारा जुड़ने से आपको अपने बारे में अच्छा महसूस हो सकता है. इसके साथ ही, आपके करीबी लोग भी खुद को ज्यादा सपोर्टेड महसूस करते हैं. ये छोटे-छोटे कदम रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं”.

खेलने के लिए समय निकालें

थेरेपिस्ट जेफ्री मेल्टजर के अनुसार, बचपन में हम खेल-कूद और मजेदार एक्टिविटी के जरिए दोस्ती करते हैं और बड़े होने पर भी यह तरीका काम करता है. उन्होंने बताया कि जब आप किसी के साथ बोर्ड गेम खेलते हैं, कोई खेल खेलते हैं या कोई मजेदार एक्टिविटी करते हैं, तो बातचीत का दबाव कम हो जाता है. ऐसे में रिश्ते बनाना और दोबारा जुड़ना आसान हो जाता है.

दिलचस्पी के जरिए जुड़ें

दो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का सबसे आसान तरीका कोई कॉमन इंटरेस्ट है. जेफरी ने कहा, "ऐसी कोई चीज ढूंढें जिसमें आप दोनों की दिलचस्पी हो और उसे बातचीत को आगे बढ़ाने का जरिया बनने दें". भले ही आपकी रुचि उतनी न हो, लेकिन जब लोगों को लगता है कि उनकी पसंद आपके लिए मायने रखती है, तो वे आपसे ज्यादा करीब महसूस करते हैं.

अपनापन दिखाने वाले छोटे-छोटे पल बनाएं

किसी की तारीफ करना या कोई सोच-समझकर किया गया काम, किसी व्यक्ति के साथ फिर से जुड़ने की कोशिश में बहुत मददगार हो सकता है. जेफरी ने बताया कि हो सकता है कि सामने वाला भी वैसा ही व्यवहार न करे और सिर्फ बड़ा दिल दिखाने से ही कोई अच्छा रिश्ता नहीं बन सकता, लेकिन इससे लोग किसी व्यक्ति के साथ ज्यादा सहज महसूस कर सकते हैं और जुड़ाव की शुरुआत हो सकती है.

अच्छे रिश्तों के लिए जगह बनाएं

कुछ लोग आपकी बहुत ज्यादा भावनात्मक ऊर्जा ले लेते हैं, जिससे आपके पास दूसरे रिश्तों के लिए समय और ऊर्जा कम बचती है. अगर कोई व्यक्ति बार-बार आपकी बाउंड्री का सम्मान नहीं करता, तो उससे अनावश्यक बातचीत कम करना बेहतर हो सकता है. इससे आपको उन लोगों पर ध्यान देने का मौका मिलेगा जो आपकी इज्जत करते हैं और आपके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं.

रिश्तों में पूरी तरह मौजूद रहें

जेफ्री के मुताबिक, यह सबसे आसान सलाह लगती है, लेकिन इसे अपनाना सबसे मुश्किल होता है. जब आप किसी के साथ हों, तो अपना पूरा ध्यान उस पर दें. फोन, सोशल मीडिया या दूसरी चीजों में उलझने के बजाय उसकी बात ध्यान से सुनें. आपकी मौजूदगी ही कई बार रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए काफी होती है.

यह भी पढ़ें:- क्या आप साथ रहने की सोच रहे हैं? एक्सपर्ट से जानिए 3 ऐसी बात, जो साथ रहने के फैसले से पहले जरूर सोचनी चाहिए

यह भी पढ़ें:- टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलना चाहते हैं, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहे? एक्सपर्ट ने बताए 5 उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Friends, Relationships
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com