Masik Durga Asthami 2021: आज मासिक दुर्गा अष्टमी है. दुर्गा अष्टमी हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथी को मनाई जाती है. दुर्गा अष्टमी के दिन भक्त मां दुर्गा की उपासना करते हैं. कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं और मां की आरती और भजन करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दिन दुर्गा मंत्रों का जाप करने से घर में सुख- समृद्धि आती है. इसे दुर्गाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, मास दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है.
आज यानी 17 जुलाई 2021 को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आइये जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मासिक दुर्गाष्टमी की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त:
मासिक दुर्गाष्टमी जुलाई 2021 तिथि: शनिवार, 17 जुलाई 2021
आषाढ़, शुक्ल अष्टमी आरंभ- 17 जुलाई, शनिवार को सुबह 04 बजकर 34 मिनट पर.
आषाढ़, शुक्ल अष्टमी समाप्त- 18 जुलाई, रविवार प्रथम प्रहर 02 बजकर 41 मिनट पर.
मासिक दुर्गा अष्टमी पर पूजा करने की विधि
- मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठें.
- स्नान करके लाल रंग के साफ-सुथरे कपड़े पहनकर माता के सामने घी का दीया जलाएं.
- माता को लाल रंग के फूल चढ़ाएं.
- मां को 16 श्रृंगार का सामान भी चढ़ाएं.
- विधि अनुसार पूजा करें.
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का महत्व
इस दिन पूरे विधि-विधान से व्रत और पूजन करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. ऐसी मान्यता है कि मां की श्रद्धा के साथ पूजा- अर्चना करने से घर में खुशहाली, सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं