विज्ञापन

मछली को आटा खिलाने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने बताया किसे करना चाहिए ये शक्तिशाली उपाय

मशहूर एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने बताया है कि मछली को आटे की गोली क्यों खिलाई जाती है और किन लोगों को ये उपाय करना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में-

मछली को आटा खिलाने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने बताया किसे करना चाहिए ये शक्तिशाली उपाय
मछली को आटे की गोली खिलाने से क्या होता है?
(Photo Credit: Instagram)

ज्योतिष में मछली को भोजन करने का खास महत्व माना जाता है. खासकर मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना पुण्य और ग्रह दोषों की शांति का एक बेहद प्रभावी उपाय बताया गया है. लेकिन इस उपाय को हर किसी को करने की सलाह नहीं दी जाती है. इसी को लेकर मशहूर एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि मछली को आटे की गोली क्यों खिलाई जाती है और किन लोगों को ये उपाय करना चाहिए.

मछली को आटे की गोली खिलाने से क्या होता है?

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को पालनहार माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब-जब संसार में अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान विष्णु अलग-अलग अवतार लेते हैं और धरती को पाप से मुक्त करते हैं. भगवान विष्णु के 10 प्रमुख अवतारों में से एक है मत्स्य अवतार. वहीं, अरुण पंडित बताते हैं, ज्योतिष में मत्स्य अवतार को केतु ग्रह से जोड़ा जाता है. केतु को त्याग और अलगाव का ग्रह माना जाता है. ऐसे में मछली को आटा खिलाने से आप चीजों को त्याग पाते हैं या अलग हो पाते हैं. 

मछली को आटे की गोली किन लोगों को खिलानी चाहिए?

एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, अगर आप अपनी लाइफ से किसी चीज को त्यागना चाहते हैं, किसी बुरी आदत को छोड़ना चाहते हैं, किसी व्यक्ति की यादों से अलग होना चाहते हैं, पुरानी किसी बात का गिल्ट मन में है या किसी पुराने ट्रॉमा से बाहर निकलना है, तो आप इस उपाय को कर सकते हैं. 

अरुण पंडित कहते हैं, ये एक बेहद शक्तिशाली उपाय है. अगर कोई व्यक्ति टॉक्सिक नौकरी या टॉक्सिक रिश्ते से परेशान है और उससे बाहर निकलना चाहता है, तो भी मछली को आटे की गोली खिलाने का उपाय किया जाता है. केवल एक बार ये उपाय करने से आपको अपनी लाइफ में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- आज रात तुला राशि में वक्री होंगे शुक्र, एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने बताया जरूर करें ये 5 आसान उपाय, हो सकता है धन लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com