हिंदू धर्म में दान को बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि जरूरतमंद व्यक्ति को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और फिर उस दान का दोगुना फल प्राप्त होता है. ज्योतिष में भी अलग-अलग चीजों के दान का अलग महत्व बताया गया है. लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें दान न करने की सलाह दी जाती हैं. मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 5 ऐसी ही चीजों के बारे में बताया है. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, इन 5 चीजों को दान में देने से आर्थिक तंगी बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इनके बारे में-
नंबर 1- रुमाल
एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, अपना इस्तेमाल किया हुआ रुमाल कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए. ज्योतिषीय मान्यता में इसे व्यक्तिगत ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है.
नंबर 2- अपनी घड़ीदूसरी चीज है घड़ी. साक्षी ठाकुर के अनुसार, अपनी पहनी हुई घड़ी किसी दूसरे व्यक्ति को दान में नहीं देनी चाहिए. घड़ी को बुध ग्रह से जोड़ा जाता है. इसे दान में देने से धन का प्रवाह प्रभावित हो सकता है.
नंबर 3- परफ्यूमतीसरी चीज है परफ्यूम. एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, परफ्यूम को दान में देने से शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है. वहीं, ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, सुंदरता और भौतिक चीजों से जोड़ा जाता है. इसलिए कभी भी किसी को परफ्यूम दान में न दें.
नंबर 4- कांच का सामानएस्ट्रोलॉजर कभी भी किसी को कांच का सामान दान में न देने की सलाह देती हैं. उनके अनुसार, कांच को बुध और शुक्र दोनों ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए इसे भी कभी दान में न दें.
नंबर 5- लेदर का पर्स या वॉलेटइन सब से अलग कभी भी किसी को लेदर का पर्स या वॉलेट दान में न दें. एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, इससे शिन कमजोर हो सकता है.
आप जरूरमंद व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, वस्त्र या पैसों का दान कर सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं