विज्ञापन

Hair Loss: बाल झड़ने से परेशान हैं? मेथी में मिलाएं ये 2 चीजें, घर पर तैयार करें आसान DIY हेयर पैक

Bal Kis Chij se Badhate Hain: बाल झड़ने की समस्या में मेथी, प्याज और नारियल तेल जैसे घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि इनके फायदे को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं. जानें इन्हें बालों पर लगाने का सही तरीका और एक्सपर्ट की जरूरी सलाह.

Hair Loss: बाल झड़ने से परेशान हैं? मेथी में मिलाएं ये 2 चीजें, घर पर तैयार करें आसान DIY हेयर पैक
बाल लंबे करने का घरेलू उपाय
ndtv

बालों का झड़ना, रूखापन और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से परेशान लोग अक्सर घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं. सोशल मीडिया पर मेथी के पानी, प्याज के रस और नारियल तेल से तैयार हेयर केयर रेमेडी काफी चर्चा में रहती है. दावा किया जाता है कि इससे बाल लंबे, घने और मजबूत हो सकते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स के मुताबिक किसी घरेलू नुस्खे को बाल झड़ने का पक्का इलाज नहीं माना जा सकता है. मेथी से बना हेयर पैक या पानी बालों को कंडीशन करने में मदद कर सकता है, लेकिन हेयर फॉल के कारण को समझना जरूरी है.

मेथी का पानी ऐसे करें तैयार

इस DIY के लिए 3-4 चम्मच मेथी दाने को एक गिलास पानी में रातभर भिगो सकते हैं. अगर तुरंत बनाना हो तो मेथी को पानी में करीब 10 मिनट उबालकर ठंडा होने दें. इसके बाद पानी को छान लें, ताकि मेथी के दाने बालों में न फंसें। इसे साफ स्कैल्प पर हल्के हाथ से लगाया जा सकता है.

स्कैल्प पर कैसे लगाएं मेथी का पानी

बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर कॉटन या साफ उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर मेथी का पानी लगाएं. इसके बाद कुछ मिनट हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं. अगर जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो तो इसे तुरंत धो दें. पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करनाा बेहतर है.

ये भी पढ़ें- Home Decor Tips: दिवाली पर घर को देना है लग्जरी और क्लासी टच? दीवारों के पेंट के लिए चुनें ये 3 कलर, मिलेगा शानदार लुक

नारियल तेल से मिल सकती है बालों को सुरक्षा

मेथी के पानी के साथ नारियल तेल इस्तेमाल करने की बात भी इस तरह के घरेलू नुस्खों में कही जाती है. शोध में पाया गया है कि नारियल तेल बालों के प्रोटीन लॉस को कम करने और बालों को डैमेज से बचााने में मदद कर सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि नारियल तेल नए बाल उगाने की गारंटी देताा है.

प्याज के रस को लेकर क्या है दावा?

प्याज के रस को भी हेयर ग्रोथ से जोड़ा जाता है. एक छोटे क्लिनिकल अध्ययन में पैची एलोपेसिया एरियाटा वाले कुछ लोगों में प्याज के रस से बालों की दोबारा ग्रोथ देखी गई थी. लेकिन यह सीमित अध्ययन था और इससे यह साबित नहीं होता कि प्याज का रस हर तरह के हेयर फॉल का इलााज है.

हेयर फॉल ज्यादा है तो सिर्फ घरेलू नुस्खे पर निर्भर न रहें

अगर बाल लगातार या तेजी से झड़ रहे हैं, सिर में खाली पैच बन रहे हैं या स्कैल्प में खुजली, लालिमा और पपड़ी जैसी समस्या है तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है. हेयर फॉल के पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं और सही इलाज कारण के हिसाब से ही तय होता है. सोशल मीडिया पर बतााए गए किसी भी नुस्खे से तुरंत बाल उगने या तीन दिन में हेयर फॉल रुकने का दावा वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं है.

ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक केतली को कैसे साफ करें? जानिए नीचे जमी गंदगी को साफ करने का सबसे आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BAL, Hair Care Tips, Hair Care Tips At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com