विज्ञापन

दुर्गा माता की आरती | Maa Durga Aarti Lyrics in Hindi

Gupt Navratri 2026: आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. ऐसे में देवी पूजा के बाद आप यहां से पढ़कर आरती गा सकते हैं.

दुर्गा माता की आरती | Maa Durga Aarti Lyrics in Hindi
यहां से पढ़ें दुर्गा माता की आरती
(P.C- NDTV)

आज यानी 15 जुलाई 2026 से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. अगले नौ दिनों तक भक्त मां आदिशक्ति के अलग-अलग स्वरूपों की पूरी श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-अर्चना करेंगे. धार्मिक मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में की गई साधना और देवी आराधना का विशेष महत्व होता है. वहीं, पूजा के अंत में मां की आरती करना भी बेहद जरूरी माना जाता है. कहा जाता है कि आरती के बिना देवी पूजा अधूरी रह जाती है. ऐसे में गुप्त नवरात्रि के इन नौ दिनों में विधि-विधान से पूजा के बाद आप यहां से पढ़कर मां दर्गा की आरती कर सकते हैं.

दुर्गा माता की आरती 

जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥

ओम जय अंबे गौरी

मांग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को।
उज्जवल से दो‌उ नैना, चन्द्रवदन नीको॥

ओम जय अंबे गौरी

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै॥

ओम जय अंबे गौरी

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी॥

ओम जय अंबे गौरी

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति॥

ओम जय अंबे गौरी

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती॥

ओम जय अंबे गौरी

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे॥

ओम जय अंबे गौरी

ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी॥

ओम जय अंबे गौरी

चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरूं।
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु॥

ओम जय अंबे गौरी

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्‍तन की दु:ख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥

ओम जय अंबे गौरी

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत, सेवत नर-नारी॥

ओम जय अंबे गौरी

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥ ओम जय अंबे गौरी

श्री अम्बेजी की आरती, जो को‌ई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै॥

ओम जय अंबे गौरी, ओम जय अंबे गौरी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 आज से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com