विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 07, 2022

Lunar Eclipse on November 8: आखिरी चंद्र ग्रहण इस शहरों में रहेगा ज्यादा समय तक, यहां जानें ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी और समय

Chandra Grahan November 2022: आंशिक सूर्य ग्रहण के कुछ सप्ताह बाद, भारत और कुछ अन्य स्थानों पर 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यहां जानिए किन भारतीय शहरों में 2022 के अंतिम ग्रहण देखा जाएगा और उसका समय क्या रहेगा.

Read Time: 4 mins
Lunar Eclipse on November 8: आखिरी चंद्र ग्रहण इस शहरों में रहेगा ज्यादा समय तक, यहां जानें ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी और समय
Chandra Grahan November 2022: भारत के इन शहरों में स्पष्टता के साथ देखा जा सकता है चंद्र ग्रहण.

Chandra Grahan November 2022: भारत में आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण, जिसे 2022 का चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है, 8 नवंबर, 2022 को लगने जा रहा है. इसके बाद फिर ऐसा पूर्ण चंद्र ग्रहण तीन साल बाद 14 मार्च, 2025 को लगेगा. इस चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है. हालांकि,  इस चंद्र ग्रहण के दौरान आंशिक और पूर्ण ग्रहण देख सकते हैं. नासा के अनुसार, पूर्ण चंद्र ग्रहण उत्तरी और मध्य अमेरिका और इक्वाडोर, कोलंबिया और वेनेजुएला और पेरू के पश्चिमी हिस्सों में दिखाई देगा. यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी दिखाई देगा. इसके अलावा अलास्का के लोगों को ग्रहण के हर चरण को देखने का अवसर मिलेगा.

भारतीय शहर जहां आप देख सकते हैं चंद्र ग्रहण | Indian Cities Where You Can See The Lunar Eclipse

भारत में, पूर्ण चंद्र ग्रहण केवल पूर्वी भागों में दिखाई देगा. वहीं आंशिक ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देगा. शहरों की बात करें तो कोहिमा, अगरतला, गुवाहाटी, कोलकाता, भुवनेश्वर, सिलीगुड़ी, पटना और रांची में पूर्ण ग्रहण लगेगा. इसके साथ ही अन्य शहर जैसे दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, हैदराबाद, चेन्नई, सूरत, पुणे, जयपुर, लखनऊ, मदुरै, उदयपुर, और भारत के पश्चिम, दक्षिण और उत्तर भागों में अधिक शहर आंशिक ग्रहण दिखाई देगा. लोग चंद्रोदय के समय से ही इस घटना को देख सकेंगे. हालांकि, आंशिक और पूर्ण ग्रहण का प्रारंभिक चरण दिखाई नहीं देगा क्योंकि दोनों घटनाएं तब शुरू होती हैं जब चंद्रमा भारत में हर जगह क्षितिज से नीचे होता है. 

भारत में चंद्र ग्रहण चंद्रोदय के साथ शुरू होगा 

आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 02:40 बजे और पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 03:47 बजे शुरू होगा. अधिकतम चंद्र ग्रहण शाम 04:29 बजे दिखेगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 5:11 बजे समाप्त होगा . पूर्ण चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 24 मिनट और आंशिक चरण 3 घंटे 38 मिनट तक रहेगा.

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण में से किसका होता है सबसे अधिक असर, यहां जानिए

चंद्र ग्रहण सूतक का समय | Lunar Eclipse Sutak Time

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूतक समय 8 नवंबर को सुबह 09:36 बजे शुरू होकर 8 नवंबर को शाम 06:18 बजे समाप्त होगा. इसमें बच्चों, बूढ़े और बीमार लोगों के लिए सूतक समय का भी उल्लेख है. यह 8 नवंबर को दोपहर 03:11 बजे से शाम 06:18 बजे तक चलेगा. हिंदू परंपराओं के अनुसार चंद्र ग्रहण से पहले सूतक का समय अशुभ माना जाता है जो कि ग्रहण लगने से 09 घंटे पहले शुरू हो जाता है. 

कैसे देख सकते हैं चंद्र ग्रहण | How Can Observe The Eclipse

नासा के अनुसार, चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है. हालांकि, देखने के लिए दूरबीन का इस्तेमाल तेज रोशनी से दूर किसी क्षेत्र में जाकर किया जाता है. इस चंद्र ग्रहण को आप नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 2022 का आखिरी ग्रहण देख सकते हैं. 

Lunar Eclipse November 2022: भारत के सभी प्रमुख शहरों में चंद्र ग्रहण की ये हैं टाइमिंग, जानें आपके शहर में कब दिखेगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी संरेखित हो जाते हैं और चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है. पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान, चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे गहरे हिस्से में पड़ता है, जिसे अम्ब्रा कहा जाता है और लाल हो जाता है. इन ग्रहणों को ब्लड मून भी कहा जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Yogini Ekadashi 2024: आज रखा जा रहा है योगिनी एकादशी का व्रत, जानिए पूजा का मुहूर्त और विधि
Lunar Eclipse on November 8: आखिरी चंद्र ग्रहण इस शहरों में रहेगा ज्यादा समय तक, यहां जानें ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी और समय
लड्डू गोपाल की सेवा में है भोग का बहुत महत्व, जानिए दिन के अनुसार किस चीज से लगाना चाहिए भोग
Next Article
लड्डू गोपाल की सेवा में है भोग का बहुत महत्व, जानिए दिन के अनुसार किस चीज से लगाना चाहिए भोग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;