Kapoor ke upay : पूजा पाठ में कपूर (kapoor) और लौंग (Loung) का बहुत महत्व होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कपूर घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं. इनमें कपूर और लौंग के उपाय भी शामिल हैं. कपूर और लौंग जलाने से कई फायदे होते हैं. आइए जानते हैं घर में सकारात्मकता और सुख समृद्धि बढ़ाने के लिए कैसे करना चाहिए लौंग और कपूर के उपाय (Loung and kapoor Upay).
लौंग के उपाय
सुबह की पूजा के बाद लौंग डालकर आरती करने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है और नकारात्मकता दूर होती है. शाम के समय लौंग जलाने से आरोग्य को बल मिलता है. घर के किसी सदस्य की तबियत खराब रहती है और उसमें सुधार नहीं आ रहा हो तो शाम के समय लौंग जलाने से फायदा हो सकता है. लौंग की 6 से 8 कलियों को जलाकर घर के किसी कोने में रख देने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है. शिवलिंग पर 40 दिन लगातार लौंग चढ़ाने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. काम बिगड़ने से बचाने और अटके धन को वापस पाने के लिए पान के पत्ते में लौंग, इलायची और सुपारी लपेट कर भगवान गणेश को अर्पित करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लौंग और कपूर के उपाय
कपूर हमेशा शाम की पूजा के बाद जलाना उत्तम माना जाता है. सुबह घी का दिया जलाना चाहिए. कपूर के साथ लौंग जलाने को संध्याकाल को सही समय माना गया है. रात को सोने से पहले चांदी की कटोरी में कपूर के साथ लौंग जलाने से धन संपति की कमी नहीं रहती है.
परेशानी से मुक्ति के लिए
परेशानी से मुक्ति के लिए मंगलवार को हनुमान मंदिर में पांच लौंग को कपूर के साथ जलाना चाहिए. इस उपाय से परेशानियों से मुक्ति के साथ-साथ जीवन में सुख और शांति की वृद्धि होगी. कपूर और लौंग को जलाकर उसके धूएं को पूरे घर में दिखाने से घर से क्लेश दूर हो जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं