विज्ञापन

Nail Shape and Personality: नाखून भी बताते हैं आपके भविष्य की बात, जानें इसके रंग से लेकर बनावट तक के मायने

Nails Color Astrology: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की अंगुलियों के नाखून को देखकर उसके गुण, स्वभाव आदि के बारे में आसानी से जाना जा सकता है. आपकी अंगुलियों के नाखून की बनावट क्या कहती है और क्या है उसके कलर का राज, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Nail Shape and Personality: नाखून भी बताते हैं आपके भविष्य की बात, जानें इसके रंग से लेकर बनावट तक के मायने
Nakhun Se Jane Bhavishya: क्या कहती है आपके नाखून की बनावट?
NDTV

what your nail shape says about you: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के हाथों की लकीरें या फिर उसकी आंख, कान ही नहीं बल्कि नाखून को देखकर भी उसके जीवन से जुड़े छिपे हुए राज को जाना जा सकता है. गौरतलब है कि प्रत्येक व्यक्ति के हाथों के नाखून की बनावट, आकार और रंग अलग-अलग तरह के होते हैं. मसलन किसी के नाखून छोटे तो किसी के लंबे और बड़े होते हैं. इसी प्रकार किसी के नाखून गुलाबी तो किसी के सफेद या सांवले होते हैं. नाखून चमकदार हों या फिर खुरदुरे वह अपने भीतर व्यक्ति के गुण को दर्शाने वाले होते हैं. दूसरों के नाखून को देखकर आप कैसे उसके छिपे हुए राज का जान सकते हैं, आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV
  • ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है, वह अक्सर छोटी-सी छोटी बात पर परेशान हो जाता है. ऐसे लोग अक्सर औसत दिमाग वाले लोग होते हैं. 
  • जिन लोगों के नाखून टेढ़े-मेढ़े यानि तिरछे होते हैं अक्सर वे लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं. ऐसे लोगों को अक्सर धन की कमी से जूझना पड़ता है. 
  • जिन लोगों के नाखून में धब्बे होते होते और देखने में सुंदर नहीं नजर आते हैं उन लोगों का जीवन अक्सर दूसरों की सेवा करते हुए बीतता है. ऐसे लोग अक्सर नौकरी-चाकरी करके अपना गुजारा करते हैं. 
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के अंगूठे में काला धब्बा होता है, ऐसा व्यक्ति अक्सर किसी न किसी के आकर्षण में आकर उसके प्रेम में डूबा रहता है. ऐसा व्यक्ति अक्सर अंधा प्रेम करता है. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की अंगुलियों के नाखून सांवले रंग के होते हैं, वे अक्सर छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने वाले होते हैं. अमूमन ऐसे लोगों को अक्सर सेहत से जुड़ी कोई न कोई समस्या बनी रहती है. 
  • जिन लोगों की अंगुलियों के नाखून सफेद रंग के होते हैं, वे अक्सर परिश्रमी होते हैं और वे अक्सर अपने लक्ष्य को पाने के बाद ही विश्राम करते हैं. वहीं गुलाबी कलर के नाखून वाले लोग अक्सर सरल और उदार हृदय वाले होते हैं. 

Holi 2026: होली पर किसे, कौन सा और किस तरह लगाएं कलर? जानें खुशियों को चौगुना करने वाले सारे शुभ रंग

  • जिन लोगों के अंगुलियों के नाखून त्रिभुजाकार होते हैं, वे लोग अक्सर किसी कार्य को करते हैं तो करते ही चले जाते हैं और यदि छोड़ देते हैं तो उसे लंबे समय तक हाथ नहीं लगाते हैं. ऐसे लोगों को अक्सर गले से संबंधित कष्ट होने की आशंका बनी रहती है. 
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की अंगुलियों के नाखून चिकने, चमकीले और लालिमा लिए हुए देखने में खूबसूरत होते हैं, वो अक्सर सौभाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोग अक्सर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल पाए जाते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
मधुकर मिश्र
Consulting Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nail Shape And Personality, Nails Color Astrology, Nakhun Se Jane Bhavishya, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com