विज्ञापन

Ketu Gochar 2026: 90 दिन तक इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, केतु के गोचर से धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

Rashifal Ketu Transit, Ketu Gochar 2026: केतु के मघा नक्षत्र में गोचर से अगले 90 दिन 6 राशियों के लिए शुभ रहेंगे. करियर में सफलता, धन लाभ, प्रमोशन, कानूनी मामलों में राहत और खुशखबरी मिल सकती है.

Ketu Gochar 2026: 90 दिन तक इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, केतु के गोचर से धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
केतु के मघा नक्षत्र में गोचर से अगले 90 दिन 6 राशियों के लिए शुभ रहेंगे
ndtv

ज्योतिष शास्त्र में केतु को मायावी और रहस्यमयी ग्रह माना जाता है. केतु हमेशा वक्री यानी उलटी चाल चलते हैं, इसलिए उनकी चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है. फिलहाल केतु सूर्य की राशि सिंह में गोचर कर रहे हैं और मघा नक्षत्र में स्थित हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मघा नक्षत्र में केतु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अगले करीब 90 दिन बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान धन लाभ से लेकर करियर और निजी जीवन तक में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

कर्क राशि वालों के लिए है अच्छा समय

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि कर्क राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और काम में सफलता मिलने के योग हैं. इस दौरान आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे.

केतु के नक्षत्र परिवर्तन से मिल सकता है आर्थिक लाभ

मेष राशि वालों को केतु के नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक लाभ मिल सकता है. कोई प्रॉफिटेबल डील हाथ लग सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं.

धनु राशि के जातकों के लिए गोचर लेकर आएगा राहत

धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर राहत लेकर आ सकता है. कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. वहीं, किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi Vrat Katha: आज जरूर पढ़ें अजा एकादशी की व्रत कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

सिंह राशि वालों का शुरू होगा शानदार समय

सिंह राशि वालों के लिए आने वाला समय शानदार रह सकता है. विद्यार्थियों का पढ़ाई पर फोकस बढ़ेगा. जीवन में चल रहा तनाव कम होगा और कई मामलों में राहत महसूस हो सकती है.

केतु के गोचर से कामकाज में मिलेगा लाभ

मीन राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर सकारात्मक रहने वाला है. कारोबार में आपके काम की तारीफ हो सकती है. वहीं, प्रेम संबंधों के लिहाज से भी समय अनुकूल रहने के संकेत हैं.

आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे अपना पूरा काम

वृश्चिक राशि के जातक इस दौरान पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे कर पाएंगे. मुश्किल टास्क को पूरा करने की क्षमता बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी आज, यहां जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पढ़ें आरती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ketu, Rashifal, Ketu Transit 2026, Gochar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com