जिम जाने वाले लोग रोजाना प्रोटीन शेकर का इस्तेमाल करते हैं. शेकर में पानी और प्रोटीन शेक पीते हैं, लेकिन उसकी सफाई का ध्यान नहीं रखते. अक्सर लोग प्रोटीन शेकर को ऐसे ही पानी से खंगाल लेते हैं और उसकी सफाई सही तरह से नहीं करते. प्रोटीन शेकर की सफाई नहीं करने पर अजीब बदबू आने लगते हैं और फिर उसमें बैक्टिरिया जम जाते हैं, जो सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से अपने प्रोटीन शेकर को अच्छी तरह साफ कर सकते हैं और उसकी बदबू को मिनटों में दूर कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं शेकर कैसे साफ करें और प्रोटीन शेकर की बदबू दूर करें.
सफेद सिरका और पानी
प्रोटीन शेकर को साफ करने के लिए सफेद सिरका बहुत काम का साबित हो सकता है. शेकर में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और गर्म पानी मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें. अगली सुबह इसे डिशवॉश साबुन से धो लें. इसे हर 3-5 दिन में साफ करना चाहिए.
बेकिंग सोडा और सिरका
प्रोटीन शेकर साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका असरदार साबित हो सकता है. शेकर में 1/4 कप बेकिंग सोडा और 1/4 कप सफेद सिरका डालकर या 1 चम्मच नमक और सिरका मिलाकर 15-30 मिनट या रात भर रख दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे शेकर की बदबू और बैक्टीरिया दोनों साफ हो जाएंगे.
टी बैग
टी बैग की मदद से भी प्रोटीन शेकर साफ किया जा सकता है. शेकर को साबुन से धोने के बाद उसमें गुनगुना पानी भरें और एक टी-बैग डालकर रात भर के लिए छोड़ दें. ऐसा करने से सुबह तक शेकर के अंदर की सारी बदबू गायब हो जाएगी.
प्रोटीन शेकर रोज कैसे साफ करें
पानी से धोएं- प्रोटीन शेक पीने के बाद इसे तुरंत सादे या गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें.
लिक्विड सोप- शेकर में आधा गुनगुना पानी और डिशवॉश जेल की कुछ बूंदें डालकर अच्छे से साफ करें.
रबर सील और ढक्कन साफ करें- प्रोटीन शेकर के ढक्कन की रबर और थ्रेड्स में प्रोटीन जमा हो सकता है. ऐसे में इसे भी छोटे ब्रश से साफ करें.
खुला छोड़ें- धोने के बाद शेकर को ढक्कन हटाकर उल्टा करके हवा में पूरी तरह सूखने दें.
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं