सनातन धर्म में हरतालिका तीज व्रत को सभी व्रतों में महत्वपूर्ण माना जाता है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है. कुंवारी कन्याओं और विवाहित महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है. हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखा जाता है. इस साल हरतालिका तीज सोमवार, 14 सितंबर को मनाई जाएगी. ऐसे में हर किसी के मन में यह रहता है कि व्रत से एक दिन पहले या सरगी में ऐसा क्या खाया जाए, जिससे व्रत वाले दिन प्यास न लगे और एनर्जी भी बनी रहे. चलिए आपको बताते हैं हरतालिका तीज व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं, जिससे अगले दिन प्यास न लगे.
हरतालिका तीज व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं?
व्रत से एक दिन पहले आपको अपने खाने में दही जरूर शामिल करनी चाहिए. दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट में बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं. व्रत से पहले दही का सेवन करने से व्रती की प्रोटीन संबंधी जरूरतें पूरी होती हैं और आपको लंबे समय तक एनर्जी मिलती है. दही में मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट आपको ताजगी और एनर्जी प्रदान करते हैं. दही शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है. यह गर्मियों में खास तौर पर फायदेमंद होता है और व्रत से पहले शरीर को ठंडक प्रदान करता है. जिससे प्यास लगने की संभावना भी कम हो जाती है.
खीरा
इसके अलावा व्रत रखने से एक दिन पहले अपनी डाइट में खीरा जरूर शामिल करें. खीरा खाने से शरीर में पानी का लेवल सही रहता है. यह डिहाइड्रेट नहीं होने देता. खीरे में करीब 95 से 96 फीसदी पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
नारियल पानी
ऐसे ही नारियल पानी भी व्रतियों के लिए मददगार साबित हो सकता है. इसे पीने के कई फायदे हो सकते हैं. व्रत रखने से पहले और व्रत खोलने के समय नारियल पानी पीने से गले में तरावट भी बनी रहती है और व्रत खोलने के बाद कमजोरी का भी एहसास नहीं होता. नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं.
व्रत के दौरान, जब आपको अन्य पेय पदार्थों से इलेक्ट्रोलाइट्स नहीं मिल पाते हैं, तो नारियल पानी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. नारियल पानी में मौजूद 95 फीसदी पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. व्रत के दौरान, जब आप पानी या अन्य तरल पदार्थ नहीं पी सकते हैं, तो नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें:- Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज सुंदर मेहंदी डिजाइन, यहां देखिए सुंदर पैटर्न
यह भी पढ़ें:- पितृपक्ष में नए कपड़े और चीजें खरीदें या नहीं, जानिए क्या है मान्यता?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं