Scorpio Tarot Card Horoscope 03 October 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: अपने प्रयासों में तेजी लाएं. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों को शामिल न करें. निजी कार्यों को समय पर पूरा करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव का माहौल न बनाएं. किसी सदस्य की सोच नकारात्मक होने के कारण परिवार में अशांति हो सकती है. सामने वाले की बात को समझने की कोशिश करें.गुस्से में आकर तुरंत कोई प्रतिक्रिया न दें. बल्कि उस बात पर अच्छे से विचार करें. भाषा में मधुरता बनाए.
व्यावसायिक/ Professional
इस समय कार्यों को पूरा करते समय सजग रहे. आपकी एक छोटी सी भी गलती नौकरी के लिए परेशानी बन सकती है. अपने कार्यों को क्रमबद्ध तरीके से व्यवस्थित करें. पुराने कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें. अपने व्यवहार में आ रहे हैं अहंकार और जिद को दूर करें. ऐसी आदतों में बदलाव लाए.जो आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है. उच्च अधिकारी के पक्षपात पूर्ण व्यवहार से असंतुष्ट हो सकते हैं. इस स्थिति में अपने कार्यों को सही तरीके से पूरा करने का प्रयास करें. अन्य लोगों की गतिविधियों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न ना करें. दूसरों के साथ से बात करने की आदत गलत छवि बना सकती है.
स्वास्थ्य/Health
देर रात तक कार्य करने से बचें. समय पर नींद लेकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी व्यक्ति की आर्थिक मदद सोच समझकर करें. अपनी क्षमता से अधिक आर्थिक मदद का वादा ना करें.
रिश्ते/Relationship
प्रिय की मनमानी परेशान कर सकती है. जरा-जरा सी बातों पर सामने वाले का नाराज होना रिश्तो में दरार ला सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं