Capricorn Tarot Card Horoscope 03 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: जीवन को स्वच्छंद तरीके से जीने की इच्छा प्रबल हो सकती है. इस समय आनंद प्राप्त हो सकता है. अपने व्यवहार में गंभीरता लाएं. ज्यादा उत्साहित होना परिजनों को परेशानी में डाल सकता है.अपनी जिम्मेदारियां को सही तरीके से पूरा करने का प्रयास करें. जिम्मेदारियां से भागने की जगह उन्हें अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पूरा करें. जीवनसाथी के व्यवहार में बढ़ गई कड़वाहट का कारण जानने का प्रयास करें.सामने वाले की भावनाओं का सम्मान करें.
व्यावसायिक/ Professional
अपने रिज्यूम और प्रोफाइल को समय-समय पर अपडेट करें. नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं.समय का सदुपयोग कर नई स्किल को सीखने का प्रयास करें. नए योजना शुरू करने से पूर्व नफा-नुकसान और जोखिम की जानकारी अवश्य लें. किसी बात को लेकर दुविधा होने पर उच्च अधिकारी की मदद ली जा सकती है.अपने व्यवहार में लचीलापन लाकर सहयोगियों को प्रभावित कर सकते हैं. किसी नए अनुबंध पर सहमति देने से पूर्व सभी शर्तों को अच्छे से समझने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
किसी हवाई यात्रा पर जाने से पहले स्वयं को मानसिक रूप से तैयार करें.यदि कोई स्वास्थ्य समस्या हो,तो पहले उसका इलाज अवश्य करवाएं.
रिश्ते/Relationship
किसी रिश्ते में कमिटमेंट से पहले सामने वाले की भावना को समझने का प्रयास करें. दूसरों पर अपनी मर्जी को लादने का प्रयास न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं