विज्ञापन

Crow Related Omen: कौए से जुड़े बड़े शकुन-अपशकुन, जो खुशी और गम मिलने का पहले ही दे देते हैं संकेत

Kauwe Ka Shakun: सनातन परंपरा में प्रकृति और पक्षियों से जुड़े कई ऐसे शकुन या फिर कहें संकेत बताए गये हैं, जिन्हें देखकर आप भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं. घर की बालकनी या मुंडेर पर बैठने वाले कौए से जुड़े शकुन-अपशकुन को जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Crow Related Omen: कौए से जुड़े बड़े शकुन-अपशकुन, जो खुशी और गम मिलने का पहले ही दे देते हैं संकेत
Crow related shakun: कौए से जुड़े शुभ और अशुभ संकेत
NDTV

Crow related good and bad omen: घर की छत, मुंडेर, बालनी या पेड़ की डाल पर बैठकर जब कौआ कांव-कांव करता है तो अक्सर हम लोग इसे घर में किसी मेहमान के आने का संकेत मानने लगते हैं. धर्मशास्त्र में जिस कौऐ को पितरों का प्रतीक, शनिदेव की वाहन और यम का दूत तक माना गया है, वह सिर्फ अतिथि के आगमन भर का संकेत नहीं देता है, बल्कि उससे जुड़ी तमाम तरह स्थितियां उस शकुन-अपशकुन की ओर इशारा करती हैं, जिनका संबंध भविष्य में घटने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं से होता है. आइए कौए से जुड़े कुछ ऐसे ही शुभ और अशुभ संकेत के बारे में जानते हैं. 

धन प्राप्ति से जुड़ा शकुन 

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि कोई कौआ आपके घर या उसके आस-पास किसी बड़े पात्र में भरे हुए पानी में स्नान करते हुए या फिर उसमें अटखेलियां करता हुआ दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए कहीं न ​कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है. यह अचानक से धन प्राप्ति का शुभ संकेत होता है. 

तब मिलता है शुभ समाचार का संकेत 

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि कौआ सूर्योदय के समय आपकी बालकनी या मुंडेर पर आकर बोले तो यह किसी शुभ समाचार की प्राप्ति का संकेत होता है. इसे हिंदू धर्म में अच्छा शकुन माना गया है. इसी प्रकार यदि आपको सुबह-सुबह खेत-खलिहान या फिर पार्क आदि में कौआ अपनी चोंच से जमीन को खोदते हुए नजर आए तो यह शीघ्र ही कहीं से धन प्राप्ति का संकेत होता है. 

तब बरसता है पितरों का आशीर्वाद 

यदि आपके मकान की छत पर या फिर बालकनी में अक्सर कौए आकर पानी पीते हैं या फिर रोटी आदि खाकर चले जाते हैं तो इसे पितरों की संतुष्टि और उनका आशीर्वाद माना जाता है. मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति के घर में कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होती है. 

मनचाहा रोजगार मिलने का संकेत 

Latest and Breaking News on NDTV

यदि आप घर से रोजी-रोजगार की तलाश पर निकलें और किसी कचरे आदि के ढेर पर बैठा हुआ कौआ कुछ खाता हुआ दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपके रोजगार प्राप्ति में आ रही अड़चनें शीघ्र ही दूर होने वाली हैं और शीघ्र ही आपको मनचाहा काम मिल सकता है. 

तब अनहोनी का मिलता है संकेत 

  • यदि आप कहीं पर खड़े हों या फिर कहीं जा रहे हों और आपके सिर पर कोई कौटा चोंच मार जाए तो यह आने वाले समय में किसी अनहोनी का संकेत होता है. 
  • यदि आपके घर की छत पर कोई मरा हुआ कौआ मिले तो यह बेहद अशुभ संकेत होता है. 

Birds Dream Meaning: सपने में कबूतर दिखने का क्या होता है मतलब? जानें पक्षियों से जुड़े सपनों के संकेत

  • यदि आपके मकान में कौए अक्सर डेरा डालकर रहने लगें और वहां पर अपना मल और पंख गिराने लगें तो समझ लीजिए कि कोई बड़ी समस्या आने वाली है. 
  • यदि आपके घर से कोई कौआ गहना या फिर रेशमी वस्त्र अपनी चोंच में दबाकर उठा ले जाए तो इसे बड़ी धनहानि का संकेत माना जाता है.

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com