Karwa Chauth 2024: करवा चौथ एक ऐसा पावन त्योहार है, जिसे सुहागिन महिलाएं (married women) अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और सुबह से लेकर रात तक निर्जला व्रत (nirjala vrat) करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही अपना व्रत खोलती हैं. यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले सरगी की जाती है, फिर निर्जला व्रत रखा जाता है, दिन भर महिलाएं व्रत करती हैं शाम के समय 16 श्रृंगार कर छलनी से चांद (Moon) को देखने के बाद अपने जीवनसाथी को देखती हैं और उसके बाद अपने व्रत को संपन्न करती हैं. ऐसे में इस साल 2024 में करवा चौथ का व्रत किस दिन मनाया जाएगा चलिए हम आपको बताते हैं.
कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र
करवा चौथ 2024 डेट और शुभ मुहूर्त
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
करवा चौथ का पावन त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जो इस बार 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस तिथि का शुभारंभ 20 अक्टूबर 2024 सुबह 6:46 पर हो जाएगा, इसका समापन 21 अक्टूबर 2024 सोमवार को सुबह 4:16 पर होगा, ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 20 अक्टूबर को ही करवा चौथ का व्रत पड़ेगा. करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 से शुरू होगा जो कि 7:02 तक रहेगा, यानी कि कुल 1 घंटा 16 मिनट तक करवा चौथ की पूजा अर्चना की जा सकती है.

करवा चौथ पर इस तरह करें पूजा
अब बात आती है कि करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं को किस तरह से पूजा करनी चाहिए? सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, स्नान करने के बाद अपनी सरगी ग्रहण करें और व्रत का संकल्प लें. तुलसी के पास बैठकर दीपक जलाएं और करवा चौथ की कथा पढ़ें. पूरे दिन निर्जला व्रत करें, चंद्रमा निकलने के बाद एक थाली में धूप, दीप, रोली, पुष्प, फल और मिठाई रखें. मिट्टी के बने करवे में चावल या फिर चिवड़ा भरकर इसे थाली में रखें. सभी देवी देवताओं को तिलक करके फूल और मिष्ठान अर्पित करें, श्रृंगार का सामान अर्पित करें. चंद्रमा को अर्घ्य दें, फिर छलनी से चंद्रमा के दर्शन करें और फिर इसी छलनी से अपने पति का मुंह देखें. इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण करें, बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और इसके बाद श्रृंगार की चीजें अपनी सास या फिर किसी सुहागिन महिलाओं को दान करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं