सितंबर 2026 ज्योतिष के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस महीने शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल अपनी राशि बदलेंगे. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इन ग्रहों के गोचर का असर करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर दिखाई दे सकता है. वहीं ग्रहों की इस हलचल का प्रभाव देश-दुनिया की घटनाओं पर भी पड़ने की ज्योतिषीय संभावना है.
2 सितंबर को तुला में जाएंगे शुक्र
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि महीने की शुरुआत में 2 सितंबर को शुक्र कन्या से निकलकर अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे. इसे प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए अच्छा माना जा रहा है. मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि के लिए गोचर शुभ बताया गया है. इसके अलावा, बुध 7 सितंबर को अपनी उच्च और स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे. इससे नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में नए अवसर मिलने की संभावनाा है. वृष, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक और मकर राशि के लिए समय बेहतर रहेगा.
17 सितंबर को सूर्य और 18 को मंगल बदलेंगे राशि
उन्होंने आगे बताया कि 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. इससे अटके काम पूरे होने और पुराने सौदों में लाभ के योग बन सकते हैं. अगले दिन 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में जाएंगे. आचार्य के अनुसार इससे साहस बढ़ सकताा है, लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा.
यह भी पढ़ें: Rakhi: रक्षाबंधन के त्योहार के बाद कब खोल सकते हैं राखी? जानिए क्या है सही नियम और किन बातों का रखें ध्यान
26 सितंबर को फिर बदलेगा बुध
आचार्य ने बताया कि महीने के अंत में 26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इससे बातचीत, निर्णय लेने और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिलते हैं. ग्रहों के इस बदलाव से व्यापार और रोजगार में तेजी आ सकती है. वहीं भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन, दुर्घटनाओं और राजनीतिक उठापटक जैसी स्थितियों की संभावनाा भी जताई गई है.
ग्रह शांति के लिए करें क्या
उन्होंने बताया कि अशुभ प्रभाव कम करने के लिए भगवान शिव, माता दुर्गा और हनुमान की आराधना करें. हनुमान के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और मंत्र जाप करें. मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल मसूर, पान और बूंदी के लड्डू का भोग लगाना भी बताया गया है.
यह भी पढ़ें: Ravivar ke Upay: रविवार को करें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, पूरी होंगी मनोकामना, बनेंगे करियर में सफलता के योग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं