- इस बार जन्माष्टमी पर बन रहा है खास संयोग.
- जन्माष्टमी के दिन कर सकते हैं ये खास उपाय.
- जन्माष्टमी के दिन ये काम करना रहेगा शुभ.
Krishna Janmashtami 2022 Upay: जैसे-जैसे जन्माष्टमी की त्योहार नजदीक आ रहा है, भक्तों में भी उत्साह की वृद्धि होती जा रही है. इस बार जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का पर्व 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) का जन्म हुआ था. यही कारण है कि प्रत्येक साल जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा होती है. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, इस बार जन्माष्टमी पर 2 बेहद शुभ योग बन रहे हैं. दरअसल जन्माष्टमी के दिन वृद्धि और ध्रुव नामक योग का शुभ संयोग बन रहा है. इस कारण से इस बार की जन्माष्टमी खास मानी जा रही है. ऐसे में जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन कौन सा उपाय करना शुभ रहेगा.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2022 शुभ योग | Krishna janmashtami 2022 Shubh Yog
पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त को 8 बजकर 57 मिनट से वृद्धि योग की शुरुआत हो रही है. जो कि 18 अगस्त की रात 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. इसके अलावा ध्रुव योग 18 अगस्त को 8 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 19 अगस्त को 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. ये दोनों शुभ योग राधा-कृष्ण की पूजा के लिए शुभ माने जाते हैं. साथ ही इन योगों में की गई पूजा अक्षय पुण्य प्रदान करने वाली होती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जन्माष्टमी उपाय | janmashtami 2022 Upay
धार्मिक मान्यतानुसार, जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी को एक पान का पत्त अर्पित करें. इसके बाद उस पान के पत्ते पर रोली से श्रीयंत्र बनाएं. पूजा करने के बाद उस पान के पत्ते को तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन-दौलत में कमी नहीं होती है.
Janmashtami 2022: लड्डू गोपाल को बेहद प्रिय हैं ये 5 चीजें, जन्माष्टमी की पूजा में जरूर करें शामिल
जन्माष्टमी के दिन बछड़े सहित गाय की मूर्ति की पूजा करें. साथ ही इस दिन गाय की मूर्ति के साथ लड्डू गोपाल की भी पूजा करें. मान्यता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ऐसा करने से संतान से जुड़ी समस्या दूर हो जाती हैं. साथ ही जिन्हें संतान नहीं हैं, उन्हें संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है.
जन्माष्टमी के दिन 7 कन्याओं के बीच सफेद मिठाई या खीर बांटे. यह उपाय जन्माष्टी से लगातार 5 शुक्रवार कर सकते हैं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से नौकरी-व्यापार से जुड़ी समास्या दूर हो जाती है.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन केसर या चंदन में गुलाब जल मिलाकर तिलक लगाएं. इसके साथ ही गोपी चंदन से भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करें. कहा जाता है कि ऐसे करने से घर में सुख-समृद्धि का स्थायी वास होता है. साथ ही मां लक्ष्म की कृपा भी प्राप्त होती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं