Janmashtami 2022 Lord Krishna Favourite Thing: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है. जिसे लेकर भक्तों के मन में बेहद उत्साह है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) हर साल भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. मान्यतानुसार, इस दिन भक्त रात 12 बजे लड्डू गोपाल की पूजा करने के बाद व्रत का पारण करते हैं. इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 19 अगस्त को भी रखा जा रहा है. साथ ही जन्माष्टमी का उत्सव 19 अगस्त को यानी आज मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा (Lord Krishna Puja) में उन्हें उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित की जाती हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से श्रीकृष्ण (Shree Krishna) की कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को कौन सी 5 वस्तुएं बेहद प्रिय हैं, जिनका अक्सर पूजा में इस्तेमाल किया जाता है.
मोर पंख
भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में मोर पंख अनिवार्य रूप से होता है. माना जाता है कि लड्डू गोपाल को मोर पंख बेहद प्रिय है. ऐसे में जन्माष्टमी के दिन कान्हां जी की पूजा में मोर पंख जरूर शामिल करना चाहिए. मान्यता यह भी है कि मोर पंख जहां होता है, वहां से नकारात्मकता खत्म हो जाती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
माखन और मिश्री
पौराणिक कथाओं में ऐसा वर्णन मिलता है कि भगवान श्रीकृष्ण को बचपन से ही माखन और मिश्री बेहद प्रिय था. कथाओं में ऐसा उल्लेख मिलता है कि वे माखन-मिश्री चुराकर खाया करते थे. यही कारण है कि जन्माष्टमी के दिन पूजा में माखन-मिश्री का भोग लगाय जाता है.
Aja Ekadashi 2022: कब रखा जाएगा अजा एकादशी व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, व्रत पूजा विधि और पारण का समय
धनिया की पंजीरी
ज्योतिष शास्त्र में धनिया को धन से जोड़कर देखा जाता है. भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में भी धनिया की पंजीरी का इस्तेमाल किया जाता है. मान्यता है कि कान्हा जी को धनिया की पंजीरी बेहद प्रिय है. ऐसे में आप भी जन्माष्टमी पर लड्डू गोपल को धनिया की पंजीरी का भोग लगा सकते हैं.
गाय
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का बाल्यकाल गोमाता की खूब सेवा करते थे. उन्हें गोमाता से विशेष प्रकार का लगाव था. यही कारण है कि लड्डू गोपाल को लगाए जाने वाले भोग को गाय के घी से तैयार किया जाता है. ऐसे में आप भी जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पूजा में गौमाता की मूर्ति रख सकते हैं.
बांसुरी
बांसुरी भागवन श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तुओं में से एक है. माना जाता है कि श्रीकृष्ण की पूजा में बांसुरी रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में आप भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में बांसुरी रख सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं