विज्ञापन

Holika Mata ki Aarti: इस आरती के बिना अधूरा है होलिका दहन का पर्व, यहां पढ़िए होलिका माता की संपूर्ण आरती

Holika Mata Aarti Lyrics: होलिका दहन से पहले भक्त विशेष रूप से पूजा के दौरान होलिका माता की आरती करते हैं, क्योंकि मान्यता है कि बिना इस आरती के यह पूजा अधूरी मानी जाती है. यहां पढ़िए होलिका माता की संपूर्ण आरती...

Holika Mata ki Aarti: इस आरती के बिना अधूरा है होलिका दहन का पर्व, यहां पढ़िए होलिका माता की संपूर्ण आरती
होलिका माता की आरती
AI

Holika Mata Ki Aarti in Hindi: आज 2 मार्च को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन मनाया जा रहा है. फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर होने वाला यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. होलिका दहन से पहले भक्त विशेष रूप से पूजा के दौरान होलिका माता की आरती करते हैं, क्योंकि मान्यता है कि बिना इस आरती के यह पूजा अधूरी मानी जाती है. साथ ही लोग अपने परिवार की सुख‑समृद्धि, घर की सुरक्षा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की कामना करते हैं. यहां पढ़िए होलिका माता की संपूर्ण आरती ..

यह भी पढ़ें: होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण को क्यों कहा जा रहा है 'ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण'? ज्योतिषाचार्य से जानें इसका मतलब

होलिका माता की आरती

होलिका माता की आरती
Photo Credit: AI

होलिका माता की आरती (Holika Mata ki Aarti in Hindi)

ॐ जय होलिका माता मैया जय होलिका माता

जो जन तुझको पूजे सुख सारे पाता ॐ जय होलिका माता

ॐ जय होलिका माता मैया जय होलिका माता

जो जन तुझको पूजे सुख सारे पाता ॐ जय होलिका माता

महाऋषि कश्यप की पुत्री तुम माता

मैया पुत्री तुम माता और दिति है माता

और दिति है माता हिरण्य कश्यप भ्राता

ॐ जय होलिका माता ||

शिव भक्ति से तुमने ऐसा वर पाया

मैया ऐसा वर पाया अग्नि जला न पाए

अग्नि जला न पाए तेरी ये काया

ॐ जय होलिका माता ||

वरदानी ये दुशाला शीश पे जब ओढ़े

मैया शीश पे जब ओढ़े शिवजी की कृपा से

शिवजी की कृपा से अग्नि भी मुख मोड़े

ॐ जय होलिका माता ||

ऋषि श्राप के बंधन सारे सत्य हुए

मैया सारे सत्य हुए अग्नि बिच में जल के

अग्नि बिच में जल के दोषी वो भस्म हुए

ॐ जय होलिका माता ||

पान सुपारी नारियल जो तुझे दान करे

मैया जो तुझे दान करे धन वैभव सुख सारे

धन वैभव सुख सारे तू प्रदान करे

ॐ जय होलिका माता ||

गेंहू चने की बाली चढ़े सरसो के फूल

मैया चढ़े सरसो के फूल उस जन के दुःख हारती

उस जन के दुःख हारती ग्रह रहे अनुकूल

ॐ जय होलिका माता ||

होली दहन के समय जो परिक्रमा करते

मैया परिक्रमा करते होलिका माँ की कृपा से

होलिका माँ की कृपा से काज सफल होते

ॐ जय होलिका माता ||

बड़ गुल्ले गोबर के होली में दहन करे

मैया होली में दहन करे अन्न धन से भंडारे

अन्न धन से भंडारे होलिका मात भरे

ॐ जय होलिका माता ||

होलिका माई की आरती जो भी जन गावे

मैया जो भी जन गावे सुख संतान की खुशियां

सुख संतान की खुशियां मैया से पाए

ॐ जय होलिका माता ||

ॐ जय होलिका माता मैया जय होलिका माता

वैरागी माँ तेरे नित नित गुण गाता ॐ जय होलिका माता

ॐ जय होलिका माता मैया जय होलिका माता

जो जन तुझको पूजे सुख सारे पाता ॐ जय होलिका माता ||

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com