विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2023

Holika Dahan 2023: होलिका की अग्नि में कुछ चीजों को अर्पित करना माना जाता है बेहद शुभ, आती है सुख-समृद्धि 

Holika Dahan 2023: मान्यतानुसार होलिका दहन में होलिका की अग्नि में कुछ चीजों को अर्पित करना अच्छा माना जाता है. कहते हैं घर में आती है खुशहाली. 

Holika Dahan 2023: होलिका की अग्नि में कुछ चीजों को अर्पित करना माना जाता है बेहद शुभ, आती है सुख-समृद्धि 
Holika Upay: होलिका दहन में इन चीजों को डालें अग्नि में. 

Holika Dahan 2023: फाल्गुन मास में प्रतिवर्ष होली का त्योहार मनाया जाता है. होली की हिंदु धर्म में विशेष मान्यता है. कहते हैं इस दिन हर बैर भुलाकर दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं. दो दिन के इस त्योहार का पहला दिन होलिका दहन का होता है और दूसरे दिन रंगों से होली (Holi) खेली जाती है. इस वर्ष 7 मार्च के दिन होलिका दहन किया जाएगा और पंचांग के अनुसार अगले दिन यानी 8 मार्च के दिन होली खेली जाएगी. होलिका दहन से जुड़ी कथा के अनुसार इस दिन हिरण्यकश्यप की बहन होलिका प्रह्लाद को मारने की कोशिश में अग्नि की लपटों से मर गई थी. तभी से होलिका दहन मनाया जाने लगा. इसीलिए होलिका भी जलाई जाती है. 

मान्यतानुसार इस होलिकाग्नि में कुछ चीजों को अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं जिन लोगों को घर में सुख-समृद्धि की कामना होती है वे लोग होलिका जलते वक्त इन चीजों को अग्नि (Fire) में डाल सकते हैं. 

Ram Navami 2023: किस दिन मनाई जाएगी राम नवमी, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त यहां 

होलिका की अग्नि में अर्पित करें ये चीजें | Offer These Things To Holika 

कंडों की माला 

गोबर से बनने वाले कंडों की माला को होलिका में अर्पित किया जा सकता है. इंद्र और अग्नि को पूर्णिमा (Purnima) के देव माना जाता है जिस चलते इस माला को अग्नि में समर्पण और पूजा विधि पूरी करने के तौर पर डाला जाता है. 

नारियल 

नारियल (Coconut) को श्रीफल कहते हैं और यह मां लक्ष्मी का फल माना जाता है. होलिका की जलती हुई आग में नारियल को फल के रूप में डालते हैं. ऐसे में पूरे परिवार की ओर से होलिकाग्नि में नारियल को डालते हैं. 

गेंहू की बाली 


होली फाल्गुन मास में पड़ती है और इस समय तक खेतों में गेंहू की फसल उग आती है. इस चलते होलिका दहन के दौरान अन्न चढ़ाने के तौर पर गेंहू की बाली को होलिका की अग्नि में डाला जाता है. 5 गेंहू की बालियों को साथ बांधकर अग्नि में अर्पित करना बेहद शुभ मानते हैं. 

चावल 

प्रथा के अनुसार होलिका की अग्नि में चावल (Rice) छिड़के जाते हैं. चावल अर्पित करने को अपने आसपास और घर-परिवार के साथ-साथ अपने खुद के अंदर पनप रही नकारात्मक ऊर्जा को हटा देने के रूप में देखा जाता है. 

बताशे 


घर की आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए और आर्थिक रूप से जीवन में आ रही मुश्किलों के हल के लिए होलिका दहन में बताशे डाले जाते हैं. बताशे मां लक्ष्मी के प्रिय माने जाते हैं, इसीलिए होलिका दहन में बताशे अर्पित करना शुभ होता है. 

चैत्र नवरात्रि पर लगने वाला है पंचक, जानिए किस मुहूर्त में की जा सकेगी कलश स्थापना और कितने दिन होगी पूजा 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दीपावली 31 अक्तूबर या 1 नवंबर? यहां करिए कंफ्यूजन खत्म, ये रहा Diwali कैलेंडर
Holika Dahan 2023: होलिका की अग्नि में कुछ चीजों को अर्पित करना माना जाता है बेहद शुभ, आती है सुख-समृद्धि 
नालंदा में गुरु पद्मसंभव की विरासत पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू
Next Article
नालंदा में गुरु पद्मसंभव की विरासत पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com