Holi 2026 Upay: रंगों का त्योहार होली लोगों के जीवन में खुशियां, उमंग और नई ऊर्जा लेकर आता है. पूरे सालभर हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है, क्योंकि यह न सिर्फ रंग खेलने का मौका देता है, बल्कि शुभता, सकारात्मकता और सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं और जीवन में सकारात्मक परिणाम लाते हैं. इस खास दिन पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ सरल और शुभ उपाय करते हैं, तो यह आपके जीवन में तरक्की, समृद्धि और खुशहाली लाने में मदद कर सकते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं, कि सभी 12 राशियों के जातकों को होली पर क्या उपाय करना चाहिए...
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: होली पर लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक आपके शहर में कब दिखेगा 'Blood Moon', ये रही टाइमिंग
1. मेष राशि
मेष राशि के जातक होली की शाम को लाल रंग के कपड़े पहनें. इसके अलावा आप बाहर निकलें तो, लाल रंग का रुमाल रख सकते हैं.
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए होली के मौके पर सफेद रंग के कपड़े पहनें और किसी छोटी बच्ची को उसकी मन पसंद चीज तोहफे में दें.
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग होली पर गणपति जी की विधि विधान से पूजा-अराधना करें. ऐसा करने से जीवन के संकट कम होंगे.
4. कर्क राशि
कर्क राशि के लोग होली के अवसर पर सफेद रंग के कपड़े पहनें. इसके साथ ही भगवान कृष्ण को भोग लगाना भी शुभ रहेगा.
5. सिंह राशि
होली पर सिंह राशि के लोग जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने का सामान दें. इसके अलावा इस दिन आप पीले या गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं.
6. कन्या राशि
कन्या राशि के लोग होली पर हरे रंग के कपड़े पहनें. साथ ही गणेश की श्रद्धाभाव से पूजा करें.
7. तुला राशि
तुला राशि के लोग होली पर अपने साथ हरे रंग की कोई भी चीज अपने साथ रखें. इसके अलावा घर के पूजा स्थान में देवी-देवता को भोग लगाएं.
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग होली पर पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं. साथ ही जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना भी लाभदायक साबित होगा.
9. धनु राशि
धनु राशि के लोग होली पर श्री हरि की पूजा करें. साथ ही इस दिन आप पीले रंग का कपड़ा भी दान कर सकते हैं.
10. मकर राशि
मकर राशि के लोग होली पर नीले रंग के कपड़े पहनें या फिर नीले रंग का रुमाल अपने साथ रखें. साथ ही इस दिन कर्मफलदाता शनिदेव की पूजा भी करें.
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग होली पर भूरे रंग के कपड़े पहनें. साथ ही शनिदेव की पूजा करें.
12. मीन राशि
मीन राशि के जातक होली के मौके पर लाल कपड़े पहनें. साथ ही मंदिर में जाकर चालीसा और किताबें दान करें.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.