विज्ञापन

Holashtak 2026: होलाष्टक के दौरान ऐसे 4 सपने दिखना होता है बेहद शुभ, जीवन से दूर होती हैं बाधाएं, बढ़ती है सुख-समृद्धि

Holashtak 2026 Auspicious Dreams: स्वप्न शास्त्र के अनुसार होलाष्टक के दौरान कुछ सपने देखना बेहद शुभ माना जाता है. यह सपने जीवन में बाधाओं के खत्म होने और पॉजिटिविटी का संकेत माने जाते हैं. आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में...

Holashtak 2026: होलाष्टक के दौरान ऐसे 4 सपने दिखना होता है बेहद शुभ, जीवन से दूर होती हैं बाधाएं, बढ़ती है सुख-समृद्धि
होलाष्टक 2026
File Photo

Holashtak 2026 Shubh Sapne: हिन्दू धर्म में होलिका दहन से पहले के 8 दिनों को होलाष्टक कहा जाता है. इन दिनों में शादी, गृह प्रवेश, मुंडन समेत सभी मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. पंचांग के अनुसार आज यानी 24 मार्च से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है और माना जाता है कि इन 8 दिनों के दौरान नेगेटिविटी का प्रभाव थोड़ा ज्यादा रहता है. वहीं, स्वप्न शास्त्र के अनुसार होलाष्टक के दौरान कुछ सपने देखना बेहद शुभ माना जाता है. यह सपने जीवन में बाधाओं के खत्म होने और पॉजिटिविटी का संकेत माने जाते हैं. आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में... 

यह भी पढ़ें: Holashtak 2026: आज से शुरू हुए होलाष्टक, सावधान हो जाएं इन 3 राशियों के लोग, जीवन में आ सकती है नेगेटिविटी

1. विष्णु भगवान को सपने में देखना

होलाष्टक की कथा भक्त प्रह्लाद और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार से जुड़ी हुई है. ऐसे में अगर होलाष्टक के 8 दिनों के दौरान आपको सपने में विष्णु भगवान या छोटे प्रह्लाद के दर्शन हों, तो ज्योतिष में इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा सपना आपके जीवन में चल रही कठिनाइयों के अंत का संकेत देता है. इसका अर्थ है कि भगवान आपकी रक्षा कर रहे हैं और आपके आने वाले जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं.

2. सपने में खुद को पीले गुलाल से होली खेलता देखना

पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है. अगर सपने में आप खुद को पीले गुलाल से होली खेलते हुए देखें, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है. ऐसा सपना स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक तनाव से राहत, और घर-परिवार में खुशहाली और समृद्धि के आने का संकेत देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. सपने में दोस्तों या परिवार को होली खेलते देखना 

अगर आप सपने में अपने दोस्तों या परिवार वालों को खुशी‑खुशी होली खेलते हुए देखें, तो इसे घर में शांति और सौहार्द का संकेत माना जाता है. ऐसा सपना संकेत देता है कि घर में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं, रिश्तों में सुधार आएगा और परिवार में आपसी समझ और मेलजोल बढ़ेगा.

4. पवित्र नदी के दर्शन

होलाष्टक में किसी स्वच्छ और पवित्र नदी का बहता पानी दिखना बेहद शुभ माना जाता है. यह करियर में प्रोग्रेस, मानसिक शुद्धता का संकेत माना जाता है. साथ ही इस सपने को देखने का मतलब होता है कि जीवन से नकारात्मकता खत्म होने वाली है. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com